फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   indian railways convert old train coaches into restaurants gets people praise in nasik

Indian Railways: पुराने ट्रेन कोच को रेस्तरां में बदल रहा रेलवे, वीडियो देखकर आप भी करेंगे जमकर तारीफ

Mon, 14 Aug 2023 10:07 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नासिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नासिक Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 14 Aug 2023 10:07 AM IST
सार

रेलवे ट्रेनों के पुराने कोचों को रेस्तरां में बदल रहा है। शुरुआत के तौर पर जो कुछ कोच रेस्तरां में बदले गए हैं, उन्हें पर्यटक खूब पसंद कर रहे हैं। 

विज्ञापन
indian railways convert old train coaches into restaurants gets people praise in nasik
पुराने ट्रेन कोच से बना रेस्तरां - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय रेलवे नौकरी के अवसर बढ़ाने और राजस्व पाने के लिए एक शानदार विचार पर काम कर रहा है। दरअसल रेलवे ट्रेनों के पुराने कोचों को रेस्तरां में बदल रहा है। शुरुआत के तौर पर जो कुछ कोच रेस्तरां में बदले गए हैं, उन्हें पर्यटक खूब पसंद कर रहे हैं। 
विज्ञापन


नासिक में शुरू हुआ रेस्तरां
खबर के अनुसार, 'रेलवे बोर्ड ने महाराष्ट्र के नासिक में इस पहल के तहत एक रेस्तरां शुरू किया है। जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। रेस्तरां में आने वाले एक ग्राहक ने बताया कि यहां भोजन करना एक अलग अनुभव रहा। हम इसे पैलेस ऑफ फूड ऑन व्हील्स भी कह सकते हैं। यह सरकार की एक अच्छी पहल है।'
विज्ञापन

 
बता दें कि भारतीय रेलवे अपने राजस्व को बढाने और नौकरियां देने के लिए कई पहल कर रहा है। इसके तहत ट्रेन कोच में रेस्तरां बनाने के साथ ही यात्रियों को यात्रा के दौरान दी जाने वाली सुविधाओं में भी बढ़ोतरी का प्रावधान है। साथ ही ट्रेन कोच देने की प्रक्रिया को भी आसान बनाया जा रहा है, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग रेस्तरां खोलने के लिए रेलवे से संपर्क कर सकें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed