फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Railways can charge 20 percent more fare from the passengers while traveling at the night

फैक्ट चेक: क्या रात में ट्रेन का सफर करने पर लगेगा अतिरिक्त किराया, सरकार ने दिया यह जवाब

Mon, 15 Mar 2021 09:58 AM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रियंका तिवारी Updated Mon, 15 Mar 2021 09:58 AM IST
विज्ञापन
Indian Railways can charge 20 percent more fare from the passengers while traveling at the night
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

भारतीय रेलवे का एक प्रस्ताव इस वक्त चर्चा में बना हुआ है। इसमें कहा गया है कि जो मुसाफिर रात के वक्त ट्रेन में सफर करते हैं, उनसे 10 से 20 फीसदी तक अतिरिक्त किराया लिया जा सकता है। अब इस मसले पर सरकार ने स्पष्टीकरण जारी किया है, जिसमें बताया गया है कि काफी समय पहले रेलवे बोर्ड को इस तरह का सिर्फ एक प्रस्ताव मिला था। रेलवे मंत्रालय ने भी ऐसी कोई घोषणा नहीं की है। बता दें कि इस मामले में पीआईबी ने फैक्ट चेक किया है। 

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला?
जानकारी के मुताबिक, सोशल मीडिया पर रेलवे के एक नए प्रस्ताव की काफी चर्चा हो रही है। इसमें कहा गया है कि रात के समय ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों से अब 10 से 20 प्रतिशत अधिक किराया वसूला जा सकता है। इससे रात के वक्त भोपाल से दिल्ली और मुंबई की यात्रा करने वाले मुसाफिरों की जेब पर भार पड़ने का जिक्र किया गया। साथ ही, बताया गया कि रेलवे ऐसे मुसाफिरों से 'रात में सफर' के नाम पर स्लीपर श्रेणी में 10 फीसदी, एसी-3 में 15 फीसदी और एसी-2 व एसी-1 श्रेणी में 20 फीसदी तक अतिरिक्त किराया वसूल सकता है।
विज्ञापन


प्रस्ताव के पीछे बताई यह वजह
सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस मैसेज में बताया गया कि पिछले साल कोरोना संक्रमण के चलते करीब छह माह तक ट्रेनों का संचालन बंद रहा, जिससे रेलवे की वित्तीय स्थिति पर काफी बुरा प्रभाव पड़ा। ऐसे में रेलवे ने अपनी आय के स्रोत बढ़ाने के लिए विभिन्न जोन से सुझाव मांगे थे। उस दौरान एक सुझाव मिला कि जब यात्री रात में यात्रा करना पसंद करते हैं, तब रेलवे को उनसे किराया भी उसी हिसाब से लेना चाहिए। ऐसा करने से रेलवे की आय बढ़ जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बेडरोल का किराया बढ़ने की भी चर्चा
वायरल मैसेज में यह जिक्र भी किया गया कि बेडरोल का किराया भी 60 रुपये बढ़ाया जा सकता है, जिससे रेलवे को करोड़ों रुपये की अतिरिक्त आय होगी। बता दें कि फिलहाल यात्रियों से बेडरोल का किराया अधिकतम 25 रुपये ही लिया जा रहा है।


पीआईबी ने किया फैक्ट चेक
सोशल मीडिया पर वायरल इस मैसेज की जानकारी सरकार को भी हुई, जिसके बाद पीआईबी ने फैक्ट चेक किया। पीआईबी ने अपने ट्वीट में लिखा, 'कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि जो यात्री ट्रेन में नींद लेकर सफर करना चाहें, रेलवे उनसे 10 फीसदी अधिक किराया वसूल सकता है। पीआईबी फैक्ट चेक में यह दावा भ्रामक है। यह केवल रेलवे बोर्ड को दिया गया एक सुझाव था। रेल मंत्रालय ने ऐसी कोई घोषणा नहीं की है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed