फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Railways announces 20 percent discount on return journey tickets for festival season

Railways: रेल यात्री कृपया ध्यान दें! ट्रेन की टिकट पर मिल रही है 20 फीसदी की छूट, जानें नियम और शर्तें

Sat, 09 Aug 2025 04:15 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Sat, 09 Aug 2025 04:15 PM IST
सार

रेलवे ने त्योहार के सीजन के लिए यात्रियों के लिए एक बड़ी योजना शुरू की है। इसके तहत उन्हें अब टिकट की बुकिंग पर 20 फीसदी तक की छूट मिल सकती है। हालांकि रेलवे ने इन टिकटों के लिए कुछ शर्तें भी रखी हैं। 
 

विज्ञापन
Indian Railways announces 20 percent discount on return journey tickets for festival season
रेलवे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

त्योहारों के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे मंत्रालय ने शनिवार को एक नई योजना की घोषणा की है। जिसके तहत 13 अक्टूबर से 26 अक्टूबर के बीच यात्रा करने और 17 नवंबर से 1 दिसंबर के बीच उसी ट्रेन से वापसी करने वाले यात्रियों को वापसी टिकट के किराए पर 20% की छूट दी जाएगी। यह छूट 14 अगस्त से बुक किए गए टिकटों पर लागू होगी। हालांकि, यह छूट राजधानी, शताब्दी, दुरंतो जैसी फ्लेक्सी किराया वाली ट्रेनों पर लागू नहीं होगी।

विज्ञापन


 

इन तारीखों में बुक होगी टिकट
रेल मंत्रालय की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, बुकिंग की शुरुआत की तारीख 14 अगस्त 2025 होगी, जो 13 अक्टूबर 2025 की एआरपी (एडवांस रिजर्वेशन पीरियड) तारीख के लिए होगी। इसके तहत पहले यात्रा  का टिकट 13 अक्टूबर 2025 से 26 अक्टूबर 2025 के बीच की तारीख के लिए बुक करना होगा। इसके बाद वापसी का टिकट 17 नवंबर 2025 से 1 दिसंबर 2025 के बीच की तारीख के लिए 'कनेक्टिंग जर्नी फीचर' के जरिए बुक किया जा सकेगा।

ये भी पढ़ें: Maharashtra: राहुल के रात्रिभोज में उद्धव को अंतिम पंक्ति में बैठाने पर बवाल; शरद पवार बोले- यह विवाद अनावश्यक




 
विज्ञापन
विज्ञापन

इन शर्तों का करना होगा पालन
मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि एडवांस रिजर्वेशन पीरियड (13 अक्टूबर से 26 अक्टूबर) वापसी यात्रा के लिए लागू नहीं होगा। इस योजना के तहत छूट केवल तब मिलेगी जब आगे और वापसी दोनों यात्राएं एक ही यात्रियों के लिए बुक की जाएंगी। वापसी यात्रा में यात्री विवरण आगे की यात्रा के समान होने चाहिए।

मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि, बुकिंग केवल दोनों दिशाओं में कन्फर्म टिकटों के लिए ही मान्य होगी। कुल 20 फीसदी की छूट केवल वापसी यात्रा के बेस किराए पर दी जाएगी। योजना के अनुसार, आगे और वापसी दोनों यात्राओं में यात्रा श्रेणी (क्लास) और प्रारंभ-गंतव्य स्थान एक समान होना चाहिए। इस योजना के तहत बुक किए गए टिकटों के लिए किसी भी प्रकार का किराया वापसी (रिफंड) नहीं मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed