फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian railway to run 120 special trains for dussehra diwali and chhat puja 2020

Indian Railway News: दशहरा-दिवाली और छठ के मौके पर रेलवे चलाएगा 120 स्पेशल ट्रेनें, तैयारियां पूरी

Fri, 04 Sep 2020 02:22 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Fri, 04 Sep 2020 02:22 PM IST
विज्ञापन
Indian railway to run 120 special trains for dussehra diwali and chhat puja 2020
Indian Railway - फोटो : PTI

'कोरोना काल' में ट्रेनों में की गई कमी और आने वाले मुख्य त्यौहारों को देखते हुए भारतीय रेलवे फेस्टिव सीजन में स्पेशल ट्रेनें चलाने की योजना तैयार कर रहा है। आने वाले महीनों में दशहरा, दीवाली और छठ जैसे मुख्य त्यौहार हैं। इन मौकों पर ट्रेनों की मांग बढ़ जाती है, जिससे ट्रेनों में भारी भीड़ होती है। लेकिन कोरोना महामारी को देखते हुए रेलवे ने भीड़ को कम करने और यात्रियों को सुविधाजनक यात्रा प्रदान करने के लिए फेस्टिव स्पेशल ट्रेन चलाने की योजना तैयार कर रहा है।

विज्ञापन


फिलहाल चल रही ज्यादातर स्पेशल ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट 100 के पार पहुंच गई है। इसलिए रेलवे ने और नई ट्रेनों को चलाने की तैयारी कर ली है। सूत्रों के मुताबिक, रेलवे 120 फेस्टिव स्पेशल ट्रेनें चलाने की योजना तैयार कर रहा है, लेकिन कोरोना महामारी के चलते अभी तक महारष्ट्र और पश्चिम बंगाल की राज्य सरकारों ने अपने राज्य के लिए मंजूरी नहीं दी है।

विज्ञापन


रेलवे का दशहरा, दिवाली और छठ पूजा के लिए योजना
रेलवे 120 फेस्टिव स्पेशल ट्रेन चलाने की योजना बना रहा है। फिलहाल ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट है। दशहरा, दिवाली और छठ के लिए ट्रेनों की भारी मांग है। इस मांग को पूरा करने के लिए रेलवे 120 स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। मुंबई, कोलकाता, लखनऊ, पटना, दिल्ली मार्ग पर स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। फिलहाल महारष्ट्र और पश्चिम बंगाल की राज्य सरकार से बातचीत जारी है। फेस्टिव स्पेशल ट्रेनों के लिए नया दिशानिर्देश जारी होगा, जिसकी मंजूरी गृह मंत्रालय से ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन



अनलॉक-4.0 के तहत 100 नई स्पेशल ट्रेनें
भारतीय रेलवे अनलॉक-4.0 के तहत 100 के करीब नई स्पेशल ट्रेनें चलाएगी। इसके लिए रेलवे राज्यों के साथ विचार-विमर्श जारी है। गृह मंत्रालय से हरी झंडी मिलने के बाद कई स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। फिलहाल रेलवे स्पेशल ट्रेनों के नाम पर 230 एक्सप्रेस ट्रेनें चला रही है, जिनमें 30 राजधानी भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed