फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   indian railway planning to launch 3000 new trains in five years says Ashwini Vaishnaw

New Train: पांच वर्षों में 3000 नई ट्रेनें चलेंगी, खत्म होगा वेटिंग टिकट का झंझट, रफ्तार भी बढ़ाने की तैयारी

Fri, 17 Nov 2023 05:19 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Fri, 17 Nov 2023 05:19 AM IST
सार

रेलवे सूत्रों के अनुसार, 69,000 नए कोच बनकर तैयार हो चुके हैं। हर साल करीब 5,000 नए कोच बनाए जा रहे हैं। इसके बाद रेलवे हर साल 400 से 450 वंदे भारत ट्रेनों के अलावा 200 से 250 जोड़ी नई ट्रेनें चला सकता है। 

विज्ञापन
indian railway planning to launch 3000 new trains in five years says Ashwini Vaishnaw
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय रेलवे अगले चार-पांच वर्षों में 3,000 नई ट्रेनें शुरू करने की योजना बनाई जा रही है, क्योंकि जनसंख्या बढ़ रही है। इसे समायोजित करने के लिए और अधिक ट्रेनों की जरूरत है। इसके अलावा मंत्रालय यात्रा में लगने वाले समय को कम करने के लक्ष्य पर भी काम कर रही है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नई ट्रेनें शुरू से 2027 तक वेटिंग टिकट का झंझट खत्म हो जाएगा और सभी को कन्फर्म टिकट मिलेगा।

विज्ञापन


रेलवे को उम्मीद है कि आने वाले पांच सालों में ट्रैक पर ट्रेनों की संख्या मांग के अनुरूप बढ़ा दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि रेलवे की मौजूदा यात्री क्षमता को 800 करोड़ सालाना है, इसे पांच वर्षों में बढ़ाकर 1,000 करोड़ करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। रेलवे सूत्रों के अनुसार, 69,000 नए कोच बनकर तैयार हो चुके हैं। हर साल करीब 5,000 नए कोच बनाए जा रहे हैं। इसके बाद रेलवे हर साल 400 से 450 वंदे भारत ट्रेनों के अलावा 200 से 250 जोड़ी नई ट्रेनें चला सकता है। वैष्णव ने कहा, यात्रा का समय कम करना एक और लक्ष्य है, जिसके लिए रेल नेटवर्क का विस्तार करने की दिशा में काम रहा है।
विज्ञापन


इस साल त्योहारी सीजन में विशेष ट्रेनों में तीन गुना वृद्धि
गैर-एसी कोच वाले बर्थ की कमी की खबरों को खारिज करते हुए वैष्णव ने कहा कि पिछले साल की तुलना में इस त्योहारी सीजन में विशेष ट्रेनों की संख्या में लगभग तीन गुना वृद्धि की गई है। इस त्योहारी सीजन में यात्रियों की भीड़ को समायोजित करने के लिए एक अक्तूबर से 31 दिसंबर के बीच 6,754 अतिरिक्त ट्रेन संचालित की जा रही हैं, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह संख्या 2,614 थी। उन्होंने कहा, हमने दिवाली और छठ को लेकर योजना बनाई है। हम त्योहारी सीजन की शुरुआत से तीन महीने पहले आरक्षण और प्रतीक्षा सूची का अध्ययन करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed