फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian railway make new record running longest freight train Vasuki in which 295 coaches and five engines

एनकोंडा, शेषनाग के बाद अब वासुकी नाग दौड़ी रेलवे की पटरियों पर

Sun, 24 Jan 2021 07:19 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Sun, 24 Jan 2021 07:19 AM IST
सार

  • रेलवे ने देश की सबसे लंबी ट्रेन वासुकी चलाकर नया कीर्तिमान बनाया।
  • साढ़े तीन किलोमीटर लंबी ट्रेन में 295 डिब्बे व पांच इंजन जुड़े है।

विज्ञापन
Indian railway make new record running longest freight train Vasuki in which 295 coaches and five engines
longest freight train Vasuki - फोटो : Twitter

विस्तार

रेलवे ने देश की सबसे लंबी ट्रेन वासुकी चलाकर एक और कीर्तिमान स्थापित कर लिया है। यह ट्रेन साढ़े तीन किलोमीटर लंबी है और इसे पांच इंजन खींच रहे हैं। पांचों इंजन के तालमेल के लिए इसे इलेक्ट्रॉनिक सिग्नल से जोड़ा गया है, ताकि बेहतर सामंजस्य बनाकर 295 डिब्बों को पटरी पर दौड़ा सके।

विज्ञापन


रेलवे ने एक तरफ देश की सबसे तेज गति से चलने वाली वंदे भारत जैसी 44 ट्रेन के निर्माण करने के लिए ठेका दे दिया है तो दूसरी तरफ वासुकी नाग नाम की सबसे लंबी मालगाड़ी चलाकर रिकार्ड बनाया है। इसके पहले भारत में जो सबसे लंबी ट्रेन चली है उसे शेषनाग का नाम दिया गया था, इसे चार ट्रेनों को जोड़कर चलाया गया था। इसके भी पूर्व तीन ट्रेनों को जोड़कर एनाकोंडा ट्रेन चलाई गई थी। अब आगे बढ़ते हुए रेलवे ने वासुकी नाग के नाम पर ट्रेन चलाई है। यह ट्रेन रायपुर रेल मंडल के भिलाई से बिलासपुर रेलमंडल के कोरबा के लिए चली है। 
विज्ञापन


मालगाड़ी के खाली डिब्बे को पहुंचाने के लिए चलाई गई ट्रेन
खाली मालगाड़ी के डिब्बे को एक जगह से दूसरे  जगह पहुंचाने के लिए इस तरह की ट्रेन चलाई गई है। जो अपने आप में एक अनूठा रिकॉर्ड है। उल्लेखनीय है कि मालगाड़ी के लिए अलग से बनी ट्रैक जिसे डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का नाम दिया गया है। दावा है कि उस पर डेढ़ किलोमीटर लंबी ट्रेन चलेगी। जबकि इससे आगे बढ़ते हुए रेलवे ने साढ़े तीन किलोमीटर लंबी ट्रेन चलाकर इतिहास रचा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह माल गाडिय़ों के परिचालन समय को कम करने, स्टाफ की बचत और उपभोक्ताओं को त्वरित डिलीवरी प्रदान करने के लिए लंबी मालगाड़ियों का परिचालन किया जा रहा है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed