{"_id":"5ca6387abdec2275a46a0ed0","slug":"indian-railway-enables-chat-based-medical-service-for-their-employees","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल कर्मियों को अनोखा तोहफा, अब चैट के जरिए मिलेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
रेल कर्मियों को अनोखा तोहफा, अब चैट के जरिए मिलेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं
Thu, 04 Apr 2019 10:36 PM IST
Gaurav Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Gaurav Pandey
Updated Thu, 04 Apr 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
भारतीय रेलवे
अपने कर्मियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने सूचना प्रोद्यौगिकी की दिग्गज कंपनी माइक्रोसॉफ्ट से हाथ मिलाया है। भारतीय रेलवे अब माइक्रोसॉफ्ट के कैजाला ऐप की सहायता से अपने कर्मियों को चैट आधारित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराएगी।
विज्ञापन
माइक्रोसॉफ्ट ने गुरुवार को कहा कि भारतीय रेल देशभर में अपने कर्मचारियों को गुणवत्तायुक्त चिकित्सा सुविधाओं से जोड़ने के लिए उसके 'कैजाला' समाधान का इस्तेमाल करेगी। कंपनी के कॉरपोरेट उपाध्यक्ष (अनुभव एवं डिवाइस समूह) राजीव कुमार ने कहा कि कैजाला भारतीय रेलवे के लिए पूरी तरह से अनुकूल है और इससे उन्हें काफी सहूलियत होगी।
विज्ञापन
कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘माइक्रोसॉफ्ट कैजाला एप रेलवे के मौजूदा और सेवानिवृत्त कर्मचारियों को रेलवे के 125 और 133 अन्य पहचाने गए निजी अस्पतालों की सेवाओं का लाभ उठाने में मदद करेगा। दक्षिण मध्य रेलवे के चिकित्सक कैजाला के समूह का प्रबंधन करेंगे तथा चिकित्सकों के समूह, पैरामेडिकल कर्मी और नर्स उनकी मदद करेंगे।’
विज्ञापन