फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian priest George Koovakad elevated as Cardinal by Pope Francis

Kerala: केरल के पादरी कूवाकड को पोप फ्रांसिस ने नियुक्त किया कार्डिनल, PM मोदी बोले- भारत के लिए गर्व का क्षण

Sat, 07 Dec 2024 10:40 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम। Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 07 Dec 2024 10:40 PM IST
सार

Kerala: जॉर्ज कूवाकड की पदोन्नति से भारत में अब कार्डिनल की कुल संख्या छह हो गई है। इससे वेटिकन में भारत का प्रतिनिधित्व और भी मजबूत हुआ है। कूवाकड की नियुक्ति के बाद भारत और खासकर केरल में उत्साह का माहौल है। 

विज्ञापन
Indian priest George Koovakad elevated as Cardinal by Pope Francis
पोप फ्रांसिस के साथ जॉर्ज जैकब कूवाकड - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

वेटिकन में शनिवार को एक भव्य समारोह में पोप फ्रांसिस ने भारतीय पादरी जॉर्ज कूवाकड को कार्डिनल नियुक्त किया। इस समारोह में दुनियाभर के पादरी और गणमान्य लोग शामिल हुए। यह आयोजन सेंट पीटर्स बासिलिका में हुआ, जहां विभिन्न देशों से 21 नए कार्डिनल नियुक्त किए गए। 

विज्ञापन


समारोह की शुरुआत रात साढ़े आठ बजे (भारतीय समयानुसार) हुई, जिसमें 21 कार्डिनल को पोप ने वेदी के पास बुलाया। इसके बाद पोप ने सभी कार्डिनल से मुलाकात की और उन्हें संबोधित किया। पोप ने इन सभी कार्डिनल के लिए तय एक विशेष टोपी और अंगूठी भेंट की। इसके साथ ही उन्हें प्रमाणपत्र भी सौंपे गए। 
विज्ञापन


जॉर्ज कूवाकड की पदोन्नति से भारत में अब कार्डिनल की कुल संख्या छह हो गई है। इससे वेटिकन में भारत का प्रतिनिधित्व और भी मजबूत हुआ है। कूवाकड की नियुक्ति के बाद भारत और खासकर केरल में उत्साह का माहौल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत के लिए गर्व का क्षण: पीएम नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को 'एक्स' पर एक पोस्ट में इसे भारत के लिए गर्व की बात बताया। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने इस ऐतिहासिक समारोह में भाग लेने के लिए केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल भेजा था। 
 
केरल के मुख्यमंत्री ने कूवाकड को दी बधाई
वहीं, केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने इस मौके पर नए कार्डिनल को बधाई दी। उन्होंने कहा कि कूकावड की पदोन्नति भारत और केरल के ईसाई समुदाय, खासकर सायरो-मलाबार चर्च के लिए एक बड़े सम्मान की बात है।

पूर्व कार्डिनल एलेनचरी ने जताई खुशी
पूर्व कार्डिनल जॉर्ज एलेनचरी ने भी कूवाकड की पदोन्नति पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि कूवाकड ने चर्चा के लिए उल्लेखनीय सेवाएं दी हैं और यह भारत, केरल और कैथोलिक चर्च के लिए गर्व का क्षण है। 

चंगनाशेरी में चर्चा में स्थानीय लोगों ने की विशेष प्रार्थना
इस समारोह में केरल के चंगनाशेरी से भी कई लोग वेटिकन पहुंचे, जिन्होंने अपने पादरी की पदोन्नति की जश्न मनाया। चंगनाशेरी में चर्च और स्थानीय लोग इस ऐतिहासिक अवसर पर विशेष प्रार्थनाएं कर रहे हैं। 

भारतीय प्रतिनिधिमंडल में कौन-कौन लोग शामिल  
भारतीय प्रतिनिधिमंडल में केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन, पूर्व केंद्रीय मंत्री कोडिकुनिल सुरेश, राज्यसभा सांसद सतनाम सिंह संधू, भाजपा नेता अनिल एंटनी, अनूप एंटनी और टॉम वाडक्कन भी शामिल थे। 


कौन हैं जॉर्ज कूवाकड 
जॉर्ज कूवाकड का जन्म 11 अगस्त 1973 को तिरुवनंतपुरम में हुआ। उन्हें 24 जुलाई 2004 को पादरी के रूप में नियुक्त किया गया था और उन्होंने प्रतिष्ठित पोंटिफिकल इकलेसियास्टिकल एकेडमी से कूटनीतिक सेवा का प्रशिक्षण लिया था। कूवाकड ने अल्जीरिया, दक्षिण कोरिया, ईरान, कोस्टा रिका और वेनेजुएला जैसे देशों में चर्च के कूटनीतिक कार्यों में अहम भूमिका निभाई है। वह 2020 से वेटिकन के सचिवालय में पोप की वैश्विक यात्राओं का आयोजन कर रहे हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed