Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Pilots Federation urges DGCA to withdraw draft norms for fatigue risk mgmt system

DGCA: पायलट महासंघ की डीजीसीए से मांग, कहा- थकान जोखिम प्रबंधन प्रणाली के लिए मसौदा मानदंडों को वापस लिया जाए

Mon, 15 Sep 2025 08:46 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Mon, 15 Sep 2025 08:46 PM IST
सार

भारतीय पायलट महासंघ ने नियामक डीजीसीए से एयरलाइनों के लिए थकान जोखिम प्रबंधन प्रणाली के लिए अपने मसौदा दिशानिर्देशों को वापस लेने का आग्रह किया। बता दें कि डीजीसीए ने 4 सितंबर को थकान जोखिम प्रबंधन प्रणाली (एफआरएमएस) पर एक विस्तृत मसौदा परिपत्र जारी किया था।

विज्ञापन
Indian Pilots Federation urges DGCA to withdraw draft norms for fatigue risk mgmt system
डीजीसीए - फोटो : PTI

विस्तार

पायलटों के समूह भारतीय पायलट महासंघ ने नियामक डीजीसीए से एयरलाइनों के लिए थकान जोखिम प्रबंधन प्रणाली के लिए अपने मसौदा दिशानिर्देशों को वापस लेने का आग्रह किया। महासंघ ने कहा कि प्रस्तावित ढांचा भारतीय विमानन की परिचालन वास्तविकताओं की अनदेखी करता है और आवश्यक कानूनी सुरक्षा उपायों को दरकिनार करता है।

विज्ञापन


नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने 4 सितंबर को थकान जोखिम प्रबंधन प्रणाली (एफआरएमएस) पर एक विस्तृत मसौदा परिपत्र जारी किया था। डीजीसीए ने कहा था कि इसका उद्देश्य वैज्ञानिक, डाटा-आधारित थकान प्रबंधन दृष्टिकोण के जरिये उड़ान सुरक्षा को बढ़ाना है, जो मौजूदा निर्धारित उड़ान ड्यूटी समय सीमा (एफडीटीएल) विनियमों का पूरक है। 
विज्ञापन


यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब एयरलाइन चालक दल में थकान को लेकर विभिन्न क्षेत्रों में चिंता के बीच पायलटों के लिए बहुचर्चित उड़ान ड्यूटी समय सीमा (एफडीटीएल) मानदंडों को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पृष्ठभूमि में, भारतीय पायलट महासंघ (एफआईपी) ने कहा कि एफआरएमएस पर नियामक का मसौदा परिचालन परिपत्र मूल रूप से अपनी कानूनी प्रक्रिया, समय और विषयवस्तु में त्रुटिपूर्ण है। यह एक ऐसे पारिस्थितिकी तंत्र के लिए एक जटिल समाधान का प्रस्ताव करता है जो अभी तक बुनियादी बातों में निपुण नहीं हुआ है। 


यह भारतीय विमानन की परिचालन वास्तविकताओं की अनदेखी करता है। साथ ही आवश्यक कानूनी सुरक्षा उपायों को भी दरकिनार करता है तथा एक सफल एफआरएमएस के सबसे महत्वपूर्ण तत्व को शामिल करने में विफल रहता है।

ये भी पढ़ें: Bihar SIR: कोर्ट में EC का दावा- कानूनी स्वयंसेवकों ने दर्ज किए 3000 से अधिक दावे, मदद नहीं कर रहे राजनीतिक दल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed