फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian owned Indian ion earning more than Pakistan

Survey: पाकिस्तान से ज्यादा है इंडियन ऑयल की कमाई

Mon, 19 Sep 2016 03:08 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला,दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला,दिल्ली Updated Mon, 19 Sep 2016 03:08 PM IST
विज्ञापन
Indian owned Indian ion earning more than Pakistan
इंडियन ऑयल

हाल ही में आए एक सर्वे से पता चला है कि इंडियन ऑयल का साल 2015 का रेवेन्यू पाकिस्तान की सालाना कमाई से 40 प्रतिशत ज्यादा था। इंडियन ऑयल का साल 2015 का रेवेन्यू 54.7 बिलियन डॉलर रहा, जब‌कि पूरे पाकिस्तान ने इस साल 38.7 बिलियन डॉलर कमाए थ्‍ाे। बता दें कि यह सर्वे ब्रिटेन की ग्लोबल जस्टिस नाउ नामक संस्था ने कराया था।   

विज्ञापन


इस सर्वे के अनुसार यह पता चला कि दुनिया के कई बड़े कॉर्पोरेशन संपन्न देशों की संयुक्त आय से भी ज्यादा कमाई करते हैं। ये कॉर्पोरेशन में वॉलमार्ट, ऐपल, शेल विश्व के अमीर देश रूस, बेल्जियम, स्वीडन से ज्यादा कमाई करते हैं। साथ ही इन तीनों कंपनियों का कुल रेवेन्यू दुनिया के सबसे गरीब 180 देशों की कुल आय से भी ज्यादा है। इन देशों में, इजरायल, कोलंबिया, आयरलैंड, इंडोनेशिया, ग्रीस, दक्षिण अफ्रीका, इराक और वियतनाम शामिल हैं। 
विज्ञापन


ग्लोबल जस्टिस नाउ संस्था के निदेशक निक डियरडेन ने कहा, इन 'बड़े कॉर्पोरेशन की ताकत और दौलत ही दुनिया की कई समस्याओं जैसे असमानता व क्लाइमेट चेंज का मुख्य कारण है। अपने लाभ के लिए ही ये कॉर्पोरेशन करोड़ों लोगों के आधारभूत मानवाधिकारों का दमन करते हैं। इस सर्वे से सामने आए आकड़ों से यह भी पता चलता है कि समस्या और भयावह होती जा रही है।' ग्लोबल जस्टिस नाउ, ब्रिटिश सरकार पर ऐसे बड़े कॉर्पोरेशन का सहयोग न करने के लिए दबाव बना रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed