फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Oil is in process of research of aluminum air battery in joint collaboration with Israeli company

Aluminum Air Battery: इंडियन ऑयल अभियान में सफल हुआ तो ऊर्जा सुरक्षा में कमाल की ऊंचाइयां छुएगा भारत

Thu, 16 Feb 2023 06:39 PM IST
Shashidhar Pathak शशिधर पाठक
Updated Thu, 16 Feb 2023 06:39 PM IST
सार

Aluminum Air Battery: इस्राइल की फिनर एनर्जी और इंडियन ऑयल के सहयोग से एल्यूमिनियम एयर बैटरी की तकनीक उन्नत बनाई जा रही है। इस बैटरी के उन्नत संस्करण के विकसित होने के बाद न केवल कारें और अन्य वाहन इससे चलाए जा सकते हैं, बल्कि स्कूल, अस्पताल, डाटा सेंटर, घर, दफ्तर, फैक्ट्रियों की ऊर्जा जरूरतों को बड़े पैमाने पर पूरा किया जा सकता है...

विज्ञापन
Indian Oil is in process of research of aluminum air battery in joint collaboration with Israeli company
रंजन कुमार महापात्र, एचआर निदेशक, इंडियन ऑयल - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

क्लीन एनर्जी देश की जरूरत है। इस जरूरत को पूरा करने के लिए देश की अग्रणी ऑयल कंपनी इंडियन ऑयल बड़ी पहल को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया में है। इंडियन ऑयल के एचआर निदेशक रंजन कुमार महापात्रा कहते हैं कि अगले एक दो साल में बड़ी सफलता मिलने की उम्मीद है। महापात्रा के अनुसार इंडियन ऑयल कारपोरेशन लिमिटेड इस्राइल की कंपनी फिनर एनर्जी के साथ साझा सहयोग में एल्यूमीनियम एयर बैटरी के रिसर्च की प्रक्रिया में है। इस बैटरी के विकसित होते ही ऊर्जा सुरक्षा के क्षेत्र में पूरी डायनामिक्स बदल जाने की उम्मीद है।

विज्ञापन

रंजन कुमार महापात्रा के मुताबिक देश में वैकल्पिक ऊर्जा के क्षेत्र कई स्तर पर प्रयास चल रहे हैं। सौर ऊर्जा, विंड एनर्जी के क्षेत्र में तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। लेकिन इससे भविष्य में आने वाली चुनौतियों का मुकाबला संभव नहीं है। यह हमारी आंशिक जरूरत ही पूरा कर सकती हैं। वैसे भी प्राकृतिक संसाधनों के सहारे केवल ऊर्जा की जरूरतें पूरी हो पाना संभव नहीं है। दूसरे जिस तरह से भारत पांच ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है, हम लोग उससे आगे 10 ट्रिलियन डालर के बारे में सोच रहे हैं। ऐसे में आने वाले समय में वाहन, संसाधन, उपकरण आदि बढ़ने के कारण समय में ऊर्जा जरूरतें कई गुना बढ़ने वाली हैं। इसलिए असल की जरूरत पूरे परिदृश्य को बदलने वाले माध्यम की है।

विज्ञापन

लिथियम बैट्री से अच्छा रहेगा एल्यूमीनियम एयर बैटरी का प्रयोग

अमर उजाला से विशेष बातचीत में रंजन महापात्रा ने कहा कि लिथियम आधारित बैटरी पर तमाम इलेट्रिक वाहन आ रहे हैं। देश में चल भी रहे हैं। लेकिन लिथियम और इससे जुड़ी बैटरी के लिए तमाम सहयोगी उपकरणों को बड़े पैमाने पर आयात की जरूरत पड़ेगी। भारत जैसे देश में ऊर्जा सुरक्षा की जरूरतों को पूरा करने के लिए हमने परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में तमाम प्रयास किया है, लेकिन इसे व्यवहारिक रूप में लाने में अभी काफी समय लग सकता है। ऐसे में एल्यूमीनिय एयर बैटरी एक अच्छा विकल्प हो सकती है। महापात्रा कहते हैं कि इस दिशा में इंडियन आयल तेजी से काम कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एल्यूमीनियम आधारित बैटरी बदलेगी एनर्जी डायनामिक्स

इस्राइल की फिनर एनर्जी और इंडियन ऑयल के सहयोग से एल्यूमिनियम एयर बैटरी की तकनीक उन्नत बनाई जा रही है। महापात्रा कहते हैं कि इस तकनीक के जरिए इस्राइल में कार चलाने की कोशिश हो रही है। हम इसके उन्नत संस्करण पर काम कर रहे हैं। इस बैटरी के उन्नत संस्करण के विकसित होने के बाद न केवल देश की कारें और अन्य वाहन इससे चलाए जा सकते हैं, बल्कि स्कूल, अस्पताल, डाटा सेंटर, घर, दफ्तर, फैक्ट्रियों की ऊर्जा जरूरतों को बड़े पैमाने पर पूरा किया जा सकता है। दिलचस्प है कि भारत के पास एल्यूमीनियम का भंडार है। यह तकनीक तुलना में काफी सस्ती और काफी कम जोखिम वाली साबित होने की संभावना है। इस बैट्री की रिसाइकिल प्रक्रिया काफी आसान है और एल्यूमीनियम की बैटरी लिथियम आधारित बैटरी की तुलना में तीन गुना से भी अधिक ऊर्जा देने में सक्षम होगी। इसमें कच्चे माल के आयात की स्थिति भी तुलना में काफी कम रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed