फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Navys jawan Mohit lost his life during an exercise at sea

Indian Navy: समुद्र में अभ्यास के दौरान भारतीय नौसेना का जवान शहीद; बोर्ड ऑफ इंक्वायरी के आदेश

Sun, 09 Apr 2023 10:53 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 09 Apr 2023 10:53 PM IST
सार

भारतीय नौसेना की ओर से घटना की जांच के लिए बोर्ड ऑफ इन्क्वायरी के आदेश दिए गए हैं। इसके अलावा, मामले में मुंबई पुलिस ने भी आकस्मिक मौत की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। हादसा शनिवार को एक अभ्यास के दौरान हुआ।  
 

विज्ञापन
Indian Navys jawan Mohit lost his life during an exercise at sea
भारतीय नौसेना का जवान मोहित - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय नौसेना के जहाज आईएनएस ब्रह्मपुत्र पर शनिवार को एक हादसा हुआ। इसमें एक जवान शहीद हो गया। नौसेना ने एक बयान में बताया कि नौसेना के मोहित हल (23 वर्षीय) ने समुद्र में अभ्यास के दौरान जान गंवा दी। नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने सभी नौसेना कर्मियों की ओर से शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, भारतीय नौसेना की ओर से घटना की जांच के लिए बोर्ड ऑफ इन्क्वायरी के आदेश दिए गए हैं। इसके अलावा, मामले में मुंबई पुलिस ने भी आकस्मिक मौत की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। हादसा शनिवार को एक अभ्यास के दौरान हुआ।  
विज्ञापन


हादसे के वक्त जंगी जहाज आईएनएस ब्रह्मपुत्र पर मोहित हल आर्टिफिसर 4 जहाज पर सवार थे। हादसे के दौरान वह गंभीर रूप से घायल हुए। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां, इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
वाइस एडमिरल दिनेश त्रिपाठी ने राज्यपाल बैस से की मुलाकात
पश्चिमी नौसेना कमान के नवनियुक्त फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ वाइस एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने आज महाराष्ट्र के राजभवन में राज्यपाल रमेश बैस से मुलाकात की।

और भी पढ़ें...



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed