{"_id":"628ef622f911e43be41b5272","slug":"indian-navy-successfully-tested-anti-submarine-stealth-missile-hit-first-hit-hard-mantra-reaffirmed-watch-video","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indian Navy: पनडुब्बी रोधी स्टील्थ मिसाइल का सफल परीक्षण, साधा 'हिट फर्स्ट हिट हार्ड' का मंत्र, देखें वीडियो","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Indian Navy: पनडुब्बी रोधी स्टील्थ मिसाइल का सफल परीक्षण, साधा 'हिट फर्स्ट हिट हार्ड' का मंत्र, देखें वीडियो
Thu, 26 May 2022 09:08 AM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Thu, 26 May 2022 09:08 AM IST
सार
नौसेना ने कहा कि यह 'हिट फर्स्ट हिट हार्ड' यानी 'पहले मारो और करारा मारो' के अपने मंत्र की दिशा में एक और कदम है। पनडुब्बी रोधी यह मिसाइल दुश्मन पर छुपकर वार करने में समर्थ है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय नौसेना ने एक और गाइडेड मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। इसके तहत सतह से हवा में मार करने वाली एंटी सबमरीन स्टील्थ फ्रिगेट (पनडुब्बी रोधी स्टील्थ मिसाइल) से निचली सतह पर स्थित एक लक्ष्य पर निशाना साधा गया।
विज्ञापन
नौसेना ने कहा कि यह 'हिट फर्स्ट हिट हार्ड' यानी 'पहले मारो और करारा मारो' के अपने मंत्र की दिशा में एक और कदम है। पनडुब्बी रोधी यह मिसाइल दुश्मन पर छुपकर वार करने में समर्थ है। यह मिसाइल पश्चिमी तट पर तैनात एक युद्धपोत से दागी गई।
इससे पहले नौसेना ने 18 मई को ओडिशा के बालासोर में सीकिंग 42 बी हेलिकॉप्टर से पहली स्वदेशी एंटी-शिप मिसाइल का परीक्षण किया था। नौसेना तेजी से आत्मनिर्भर बनने की ओर अग्रसर है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 17 मई को स्वदेश निर्मित दो युद्धपोतों 'सूरत' और 'उदयगिरी' को मुंबई के मझगांव गोदी लांच किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
इससे पहले नौसेना ने 18 मई को ओडिशा के बालासोर में सीकिंग 42 बी हेलिकॉप्टर से पहली स्वदेशी एंटी-शिप मिसाइल का परीक्षण किया था। नौसेना तेजी से आत्मनिर्भर बनने की ओर अग्रसर है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 17 मई को स्वदेश निर्मित दो युद्धपोतों 'सूरत' और 'उदयगिरी' को मुंबई के मझगांव गोदी लांच किया था।
विज्ञापन
#WATCH | An Indian Navy guided-missile anti-submarine stealth frigate successfully engaging a low flying target with its surface to air missile system, reaffirming the mantra of her crew- Hit first Hit Hard: Indian Navy pic.twitter.com/dzHrq0mw7X
— ANI (@ANI) May 26, 2022