फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Navy sent warship for assistance after Chem Pluto Attack Coast Guard aircraft strengthened security

इस्राइली जहाज पर ड्रोन हमला: भारतीय नौसेना ने मदद के लिए भेजा युद्धपोत, कोस्टगार्ड ने इस तरह पुख्ता की सुरक्षा

Sun, 24 Dec 2023 06:19 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: जलज मिश्रा Updated Sun, 24 Dec 2023 06:19 AM IST
सार

अधिकारियों ने आगे बताया कि हमले के बाद अपने नुकसान का आंकलन कर जहाज मुंबई के लिए रवाना हो गया है। कोस्टगार्ड के डोर्नियर विमान ने सुनिश्चित किया कि अब मुंबई तक का रास्ता जहाज के लिए सुरक्षित हो। विमान ने केम प्लूटो के साथ संचार भी स्थापित किया।

विज्ञापन
Indian Navy sent warship for assistance after Chem Pluto Attack Coast Guard aircraft strengthened security
भारतीय नौसेना और कोस्टगार्ड ने की मदद। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गुजरात के पोरबंदर तट से लगभग 217 समुद्री मील दूर एक व्यापारिक जहाज पर एक ड्रोन ने हमला कर दिया। हमले की सूचना मिलते ही भारतीय कोस्टगार्ड और भारतीय नौसेना सतर्क हो गए। भारतीय एजेंसियों ने व्यापारिक जहाज केम प्लूटो की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विमान भेजा, संचार स्थापित किया गया। नौसेना ने भी सहायता के लिए युद्धपोत भेजा है। कोस्टगार्ड स्थिति पर करीब से नजर बनाए हुए है। बता दें, जहाज के चालक दल में लगभग 20 भारतीय भी शामिल हैं। हालांकि, ड्रोन हमले में कोई भी घायल नहीं हुआ, सभी सुरक्षित हैं। वहीं, अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन का कहना है कि इरानी ड्रोन ने जहाज पर हमला किया था। 

विज्ञापन


कोस्टगार्ड मुंबई को सबसे पहले मिली जानकारी
भारतीय नौसेना के सूत्रों ने बताया कि यूके मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (यूकेएमटीओ) ने हमले की जानकारी दी थी। कोस्टगार्ड ने बताया कि मुंबई स्थित उसके समुद्री बचाव समन्वय केंद्र (एमआरसीसी) को ही सर्वप्रथम हमले की जानकारी मिली थी। जानकारी मिलते ही नौसेना के पी-8 आई लंबी दूरी के जहाज ने केम प्लूटो के चालक दल की सुरक्षा सुनिश्चित की। 
विज्ञापन


जहाज के मुंबई आने की उम्मीद
अधिकारियों ने आगे बताया कि हमले के बाद अपने नुकसान का आंकलन कर जहाज मुंबई के लिए रवाना हो गया है। अब यह जहाज कोस्टगार्ड के डोर्नियर विमान की सुरक्षा में ही मुंबई तक का सफर तय करेगा। विमान ने केम प्लूटो के साथ संचार भी स्थापित किया। कोस्टगार्ड अधिकारियों का कहना है कि उम्मीद है कि जहाज मुंबई आ सकता है। इसी के साथ चालक दल ने स्टीयरिंग संबंधी दिक्कतों के कारण एस्कॉर्ट सहायता मांगी है। वहीं, भारत का विक्रम जहाज अब पूरे रास्ते केम प्लूटो की सुरक्षा करेगा। कोस्टगार्ड केंद्र स्थिति पर करीब से नजर बनाए हुए है।  वहीं, भारतीय नौसेना ने भी सुरक्षा के लिए एक युद्धपोत भेजा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत ने दिया सहायता का आश्वासन
कोस्टगार्ड अधिकारियों का कहना है कि एमआरसीसी ने जहाज के एजेंट के साथ संचार स्थापित किया। हमने सुनिश्चित किया कि कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। हमने सहायता का आश्वासन दिया। हमले के बाद से केम प्लूटो ने अपने एआईएस को बंद कर दिया है। एआईएस किसी जहाज पर नजर रखने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। यूकेएमटीओ मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed