फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Navy Saved The Life Of a Malaysian citizen, suffering from gastroesophageal reflux disease

भारतीय नौसेना की जांबाजी- बीच समुंदर में जाकर बचाई मलेशिया की नागरिक की जान

Thu, 21 Jan 2021 07:10 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 21 Jan 2021 07:10 PM IST
विज्ञापन
Indian Navy Saved The Life Of a Malaysian citizen, suffering from gastroesophageal reflux disease
भारतीय नौसेना के जवान रेस्क्यू करते हुए - फोटो : ANI

भारतीय नौसेना की जांबाज टीम ने गुरुवार को बीच समुंदर में जाकर एक मर्चेंट शिप में मौजूद मलेशिया की एक महिला की जान बचा ली। बता दें कि गीता नाम की महिला सांस लेने की समस्या के बाद शिप पर बेहोश हो गई थी और समंदर की ऊंची लहरों के कारण उन्हें अस्पताल भेजने की दो कोशिशें नाकाम साबित हुई जिसके बाद पश्चिमी नौसेना कमान के हेलिकॉप्टर ने महिला को वहां से निकालकर हॉस्पिटल पहुंचाने की मदद की।

विज्ञापन


सिंगापुर के मालवाहक जहाज में था मलेशियाई नागरिक
मलेशियाई नागरिक सिंगापुर के मालवाहक जहाज एमवी ईगल टंपा (Eagle Tampa) में सवार था। नौसेना को सूचना मिलते ही उसे बचाने की जद्दोजहद शुरू हुई। काफी मशक्कत के बाद तीसरी बार में उसे बाहर निकाल लिया गया।
विज्ञापन


मुंबई तट से करीब 18 नॉटिकल माइल्स की दूरी पर था शिप
बता दें कि गुरुवार सुबह करीब 6 बजे नौसेना को सूचना मिली कि सिंगापुर के एक मर्चेंट शिप में मेडिकल इमरजेंसी है। उस वक्त यह मर्चेंट शिप मुंबई तट से करीब 18 नॉटिकल माइल्स की दूरी पर था।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला हो गई थी बेहोश
शिप में मौजूद 34 साल की महिला गीता सेल्वराजा को सांस लेने में और खाने की नली में काफी दिक्कत हो रही थी। गीता को एक बोट में डालकर हॉस्पिटल भेजने की कोशिश की गई लेकिन समंदर की ऊंची लहरों की वजह से यह संभव नहीं हो पाया। गीता बेहोश हो गई जिसकी वजह से उन्हें बोट में भेजने की कोशिश और भी मुश्किल हो गई। हालांकि काफी मशक्कत के बाद रेस्क्यू करने में कामयाबी मिल गई।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed