फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Navy poorvi lehar exercise in Eastern ghats defence news updates in hindi

Indian Navy: भारतीय नौसेना का ‘पूर्वी लहर’ अभ्यास संपन्न, सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के मद्देनजर हुआ आयोजन

Sat, 20 Apr 2024 08:23 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 20 Apr 2024 08:23 PM IST
विज्ञापन
Indian Navy poorvi lehar exercise in Eastern ghats defence news updates in hindi
नौसेना। - फोटो : ANI

भारतीय नौसेना ने शनिवार को पूर्वी तट पर पूर्वी लहर अभ्यास आयोजित किया। अभ्यास पूर्वी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के परिचालन नियंत्रण के तहत आयोजित किया गया। अभ्यास का उद्देश्य समुद्री सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए भारतीय नौसेना की तैयारियों के आकलन का सत्यापन करना था। अभ्यास में जहाज, पनडुब्बी, विमान और विशेष बल भी शामिल हुए। पूर्वी लहर अभ्यास कई चरणों में आयोजित किया गया। टेक्टिकल चरण के दौरान यथार्थवादी परिदृश्य में युद्ध प्रशिक्षण किया गया। हथियारों के चरण में विभिन्न हथियारों से फायरिंग का सफल संचालन किया गया।

विज्ञापन

वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी बनेंगे नौसेना प्रमुख
वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी नए नौसेना प्रमुख होंगे। वह इस महीने के अंत में एडमिरल आर हरि कुमार की जगह लेंगे। अपने 30 साल लंबे करियर में कई महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं देने के बाद अब एडमिरल दिनेश नौसेना के शीर्ष पद पर सेवाएं देने को तैयार हैं। त्रिपाठी वर्तमान में नौसेना स्टाफ के उप प्रमुख हैं। नौसेना के उप प्रमुख का पद संभालने से पहले वह पश्चिमी नौसैन्य कमान के फ्लैट ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ रह चुके हैं। उन्होंने आईएनएस विनाश की भी कमान संभाली थी। इसके अलावा, रियर एडमिरल के तौर पर वह ईस्टर्न फ्लीट के फ्लैट ऑफिसर कमांडिंग रह चुके हैं। वहीं, वह भारतीय नौसेना अकादमी एझिमाला के कमांडेंट भी रह चुके हैं।

विज्ञापन

कट्टुपल्ली में स्टील कटिंग समारोह आयोजित 
एलएंडटी शिपयार्ड, कट्टुपल्ली में आज तीसरे कैडेट ट्रेनिंग शिप (यार्ड-18005) का स्टील कटिंग समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रक्षा सचिव गिरिधर अरमाने ने की। मार्च 23 में रक्षा मंत्रालय और एलएंडटी के बीच तीन कैडेट प्रशिक्षण जहाजों के स्वदेशी डिजाइन और निर्माण का करार हुआ था। ये जहाज मित्र विदेशी देशों के कैडेटों को प्रशिक्षण सुविधा भी प्रदान करेंगे। संभावना है कि सितंबर 2026 तक यह जहाज भारतीय नौसेना को सौंपा जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय सेना ने जारी किया वीडियो
भारतीय सेना के पश्चिमी कमान ने एक्स पर ट्वीट करते हुए एक वीडियो शेयर किया। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि  फ्लेमिंग एरो सैपर्स ने माइन फील्ड ब्रीचिंग, ब्रिजिंग, वॉटरमैनशिप और सीबीआरएन पर एकीकृत कॉम्बैट इंजीनियरिंग प्रशिक्षण किया, जिसमें व्यावसायिकता और परिचालन तत्परता के उच्च मानक प्रदर्शित हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed