{"_id":"5d1093c68ebc3e2fb2180d2a","slug":"indian-navy-next-generation-nuclear-powered-submarines-know-about-defense-deal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"समुद्र में चीन-पाक को पछाड़ेगा भारत, परमाणु पनडुब्बियों को बनाने का काम शुरू","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
समुद्र में चीन-पाक को पछाड़ेगा भारत, परमाणु पनडुब्बियों को बनाने का काम शुरू
Mon, 24 Jun 2019 06:08 PM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Priyesh Mishra
Updated Mon, 24 Jun 2019 06:08 PM IST
विज्ञापन
आईएनएस चक्र पनडुब्बी (फाइल फोटो)
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन और पाकिस्तान की ओर से हिंद महासागर क्षेत्र में लगातार बढ़ते खतरे को देखते हुए भारतीय नौसेना ने अपनी रक्षा तैयारियों को तेज कर दिया है। नौसेना की ताकत में इजाफा करने के लिए छह परमाणु शक्ति चलित पनडुब्बियों को बनाने का काम शुरू हो गया है। इस परियोजना की लागत लगभग एक लाख करोड़ रुपये है।
परमाणु ऊर्जा से चलने वाली अगली पीढ़ी की पनडुब्बियों का निर्माण करने के लिए मिश्रधातु निगम एक विशेष प्रकार की धातु के परीक्षण की योजना बना रहा है। इससे इन पनडुब्बियों को मजबूती मिलेगी साथ ही पानी के नीचे रहने की ताकत में भी भारी इजाफा होगा। सरकार ने इसके पहले चरण के लिए 100 करोड़ रुपये की धनराशि जारी भी कर दी है।
साल 2015 में मोदी सरकार ने भारतीय नौसेना के लिए लंबित परियोजना को आगे बढ़ाते हुए छह परमाणु शक्ति चलित अटैक पनडुब्बियों (एसएसएन) के निर्माण को मंजूरी दी थी। इन पनडुब्बियों को नौसेना के डिजाइन निदेशालय में डिजाइन किया जाएगा और विशाखापत्तनम में शिप बिल्डिंग सेंटर में बनाया जाएगा।
विज्ञापन
भारतीय नौसेना इस समय कुल 15 पनडुब्बियों का संचालन कर रही है जिसमें आईएनएस अरिहंत और आईएनएस चक्र परमाणु शक्ति संचालित हैं। आईएनएस चक्र को रूस से 10 साल की लीज पर लिया गया है जबकि अरिहंत का निर्माण भारत में ही किया गया है। ये दोनों पनडुब्बियां परमाणु मिसाइल हमले को अंजाम दे सकती हैं।

यह भी पढ़ेंः दुनिया के लिए खतरा हैं परमाणु हथियार संपन्न देश, किसके पास कितने एटम बम
इस परियोजना में भारत को अरिहंत के निर्माण से जुड़े अनुभव काम आएंगे। एसएसएन श्रेणी की ये पनडुब्बियां ज्यादा गहराई तक गोता लगाने में सक्षम होंगी। जबकि इनके सोनार और रडार पहले की तुलना में ज्यादा एडवांस होंगे। उर्जा को पैदा करने के लिए इन पनडुब्बियों में नवीन तकनीकी वाले परमाणु रिएक्टर लगाए जाएंगे।प्रोजक्ट-75: कतार में खड़ी एक और पनडुब्बी निर्माण परियोजना
आईएनएस वेला (फाइल)
- फोटो : PTI
भारतीय नौसेना को मजबूती देने के लिए गुरुवार (20 जून) को रक्षा मंत्रालय ने प्रोजेक्ट-75 के तहत 6 अत्याधुनिक पनडुब्बियों को बनाने के लिए भारतीय रणनीतिक साझेदारों को प्रस्ताव के लिए आग्रह (एक्सप्रेशन ऑफ इंट्रेस्ट) जारी किया था। ये पनडुब्बियां रडार की पकड़ में नहीं आने वाली प्रौद्योगिकी से लैस होंगी। मेक इन इंडिया प्रोग्राम के तहत जारी इस कांट्रैक्ट की लागत लगभग 45 हजार करोड़ रुपये है। जिसमें छह पनडुब्बियों का निर्माण भारत में ही टेक्नोलॉजी के ट्रांसफर के तहत किया जाएगा।
हालांकि, नौसेना के लिए प्रोजेक्ट 75 को शुरू हुए तीन साल से भी ज्यादा का समय हो चुका है। साल 2017 में छह अत्याधुनिक पनडुब्बी निर्माण करने की महत्वकांक्षी परियोजना के लिए चार विदेशी कंपनियां मुख्य रूप से सामने आई थीं।
उस समय फ्रांस की कंपनी नावन ग्रुप, रूस की रोसोबोरोन एक्सपोटर्स रुबिन डिजाइन ब्यूरो, जर्मनी की थिसेनक्रुप मरीन सिस्टम्स और स्वीडन की साब ग्रुप ने इस परियोजना में भाग लेने के लिए रुचि दिखाई थी।
इस बार भी इन्हीं कंपनियों को सबसे बड़ा दावेदार माना जा रहा है जिसमें से किसी एक को यह टेंडर दिया जा सकता है। हालांकि इन्हें पनडुब्बी का निर्माण भारत में ही करना होगा। इस परियोजना का उद्देश्य विदेशी कंपनियों के साथ मिलकर देश में पनडुब्बी और लड़ाकू विमान बनाने जैसे सैन्य प्लेटफार्म को तैयार करना है।

वर्तमान में ये पनडुब्बियां भारतीय नौसेना में हैं कार्यरत
आईएनएस वेला (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
| पनडुब्बी | कमीशन की तिथि | श्रेणी |
| आईएनएस कलवारी | 14 दिसंबर 2017 | स्कार्पियन क्लास |
| आईएनएस चक्र | 4 अप्रैल 2012 | अकूला क्लास |
| आईएनएस सिंधुघोष | 30 अप्रैल 1986 | किलो क्लास डीजल इलेक्ट्रिक |
| आईएनएस सिंधुराज | 20 अक्टूबर 1987 | किलो क्लास डीजल इलेक्ट्रिक |
| आईएनएस सिंधुवीर | 26 अगस्त 1988 | किलो क्लास डीजल इलेक्ट्रिक |
| आईएनएस सिंधुरत्न | 22 दिसंबर 1988 | किलो क्लास डीजल इलेक्ट्रिक |
| आईएनएस सिंधुकेसरी | 16 फरवरी 1989 | किलो क्लास डीजल इलेक्ट्रिक |
| आईएनएस सिंधुकीर्ति | 4 जनवरी 1990 | किलो क्लास डीजल इलेक्ट्रिक |
| आईएनएस सिंधुविजय | 8 मार्च 1991 | किलो क्लास डीजल इलेक्ट्रिक |
| आईएनएस सिंधुशस्त्र | 19 जुलाई 2000 | किलो क्लास डीजल इलेक्ट्रिक |
| आईएनएस शिशुमार | 22 सितंबर 1986 | टाइप 1500 डीजल इलेक्ट्रिक |
| आईएनएस संकुश | 20 नवंबर 1986 | टाइप 1500 डीजल इलेक्ट्रिक |
| आईएनएस शल्की | 7 फरवरी 1992 | टाइप 1500 डीजल इलेक्ट्रिक |
| आईएनएस संकुल | 28 मई 1994 | टाइप 1500 डीजल इलेक्ट्रिक |