फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Navy First edition Naval Commanders Conference today first phase to be held sea

Indian Navy: नौसेना कमांडरों के सम्मेलन का पहला संस्करण आज से, समुद्र में आयोजित होगा पहला चरण

Tue, 05 Mar 2024 07:19 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: यशोधन शर्मा Updated Tue, 05 Mar 2024 07:19 AM IST
सार

सम्मेलन के दौरान रक्षा मंत्री नौसेना कमांडरों को संबोधित करेंगे। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस), भारतीय सेना और भारतीय वायु सेना के प्रमुख भी नौसेना के कमांडरों के साथ भी सामान्य राष्ट्रीय सुरक्षा माहौल सुनिश्चित रखने पर चर्चा करेंगे।

विज्ञापन
Indian Navy First edition Naval Commanders Conference today first phase to be held sea
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इस वर्ष नौसेना के कमांडरों के सम्मेलन का पहला संस्करण पांच मार्च से शुरू हो रहा है। इस बार यह सम्मेलन हाइब्रिड होगा। इसका पहला चरण समुद्र में आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में रक्षा मंत्री दोनों विमानवाहक पोतों को देखने के लिए समुद्र में उतरेंगे। ये पोत भारतीय नौसेना की ट्विन कैरियर ऑपरेशंस संचालित करने की क्षमता को प्रदर्शित करेंगे। 

विज्ञापन

सम्मेलन के दौरान रक्षा मंत्री नौसेना कमांडरों को संबोधित करेंगे। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस), भारतीय सेना और भारतीय वायु सेना के प्रमुख भी नौसेना के कमांडरों के साथ भी सामान्य राष्ट्रीय सुरक्षा माहौल सुनिश्चित रखने पर चर्चा करेंगे। वे देश में तथा भारत के राष्ट्रीय हितों की रक्षा में तीनों सेनाओं के बीच तालमेल और तत्परता बढ़ाने के उपाय भी तलाशेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed