फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Navy ensuring no country suppresses our friendly nations in Indo-Pacific region: Rajnath

Indian Navy: राजनाथ बोले- हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सहयोगी देशों की मदद कर रही नौसेना, कोई नहीं बना पाएगा दबाव

Tue, 05 Mar 2024 04:35 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 05 Mar 2024 04:35 PM IST
सार

Indian Navy: रक्षा मंत्री ने कहा कि हमारी नौसेना ने सुनिश्चित किया है कि कोई भी देश अपनी आर्थिक और सैन्य ताकत सैन्य से हमारे मित्र देशों पर दबाव न बना पाए और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में उनकी क्षेत्रीय संप्रभुत्ता को कुचल नहीं पाए।

विज्ञापन
Indian Navy ensuring no country suppresses our friendly nations in Indo-Pacific region: Rajnath
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : एक्स/राजनाथ सिंह

विस्तार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हिंद प्रशांत क्षेत्र में भारतीय नौसेना की भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय नौसेना ने सुनिश्चित किया है कि कोई भी देश अपनी आर्थिक और सैन्य ताकत से हिंद-प्रशांत क्षेत्र में भारत के मित्र देशों पर दबाव न बना पाए। नौसेना की तत्परता के कारण भारत अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभा रहा है और हिंद महासागर में मित्र देशों की पूरी मदद कर रहा है।  

विज्ञापन

वह गोवा की राजधानी पणजी के पास नेवल वॉर कॉलेज के नए प्रशासनिक भवन के उद्घाटन के मौके पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा, "हमने यह सुनिश्चित किया है कि हिंद महासागर में किसी तरह का दबदबा न हो।" उन्होंने पड़ोसी राज्य कर्नाटक के कारवार में सी बर्ड नौसैनिक अड्डे पर एक विमान वाहक घाट और सहायक पोत घाट का भी उद्घाटन किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा, "हमारी नौसेना ने सुनिश्चित किया है कि कोई भी देश अपनी आर्थिक और सैन्य ताकत से हमारे मित्र देशों पर दबाव न बना पाए और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में उनकी क्षेत्रीय संप्रभुत्ता को कुचल नहीं पाए।" 

विज्ञापन

'सहयोगियों पर आने वाले दबाव को रोकती है भारतीय नौसेना'
राजनाथ सिंह ने कहा, "जिस तत्परता के साथ भारतीय नौसेना सहयोगियों के साथ खड़ी है, वह देश के वैश्विक मूल्यों को पर्याप्त ताकत प्रदान करती है। नौसेना की तत्परता के कारण भारत अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभा रहा है और हिंद महासागर में सहयोगी देशों की पूरी मदद कर रहा है।" उन्होंने आगे कहा, "हिंद महासागर में हमारी नौसेना की मौजूदगी बाकी सहयोगियों पर आने वाले दबाव को रोकती है।" उन्होंने कहा, "हिंद महासागर क्षेत्र में पड़ोसी देशों की स्वायत्तता और संप्रभुता सुरक्षित रहनी चाहिए।" 
 

'भारत की प्रगति से आसपास के क्षेत्र की भी होगी उन्नति'
उन्होंने कहा, "हमने सुनिश्चित किया है कि हिंद महासागर में किसी तरह का दबदबा न हो। उन्होंने आगे कहा, आज भारतीय नौसेना लगातार मजबूत होती जा रही है। हमारा नौसैनिक औद्योगिक आधार मजबू हो रहा है। हमारे शिपयार्ड का विस्तार हो रहा है। विमानवाहक पोत बढ़ रहे हैं।" रक्षा मंत्री ने कहा, "भारत की बढ़ती ताकत का लक्ष्य हिंद महासागर में दबदबा कायम करना नहीं है, बल्कि हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति और समृद्धि का महौल बनाना है।" सिंह ने यह भी कहा कि अगर भारत प्रगति करता है तो उसके आसपास के क्षेत्र भी प्रगति करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed