फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Navy ends ‘colonial legacy’ of carrying batons with immediate effect

Indian Navy: भारतीय नौसेना ने खत्म की 'बैटन' ले जाने की परंपरा, कहा- 'अमृतकाल' में इसकी जगह नहीं

Sat, 29 Jul 2023 07:24 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 29 Jul 2023 07:24 PM IST
सार

Indian Navy: भारतीय नौसेना ने औपनिवेशिक विरासत को छोड़ने के सरकार के निर्देश के अनुरूप एक और कदम उठाया है। नौसेना ने बल में बैटन प्रैक्टिस को तत्काल प्रभाव से खत्म कर दिया है। इससे पहले नौसना के सभी कर्मियों को बैटन ले जानी पड़ती थी। 

विज्ञापन
Indian Navy ends ‘colonial legacy’ of carrying batons with immediate effect
भारतीय नौसेना - फोटो : Social Media

विस्तार

भारतीय नौसेना ने औपनिवेशिक विरासत को छोड़ने के सरकार के निर्देश के अनुरूप एक और कदम उठाया है। नौसेना ने बल में बैटन प्रैक्टिस को तत्काल प्रभाव से खत्म कर दिया है। इससे पहले नौसना के सभी कर्मियों को बैटन ले जानी पड़ती थी। 

विज्ञापन


एक संदेश में नौसेना ने कहा, समय बीतने के साथ ही नौसेना में कर्मियों द्वारा बैटन को ले जाना एक आम बात बन गई है। बैटन थामने के माध्यम से अधिकार का प्रतीकवाद एक औपनिवेशिक विरासत है, जिसके लिए अमृतकाल में परिवर्तित नौसेना में जगह नहीं है।  इसमें कहा गया है कि इसे देखते हुए प्रोवोस्ट (अधीक्षक) सहित सभी कर्मियों द्वारा बैटन ले जाना तत्काल प्रभाव से बंद किया जाता है। 
विज्ञापन


नौसेना ने अब निर्देश दिया है कि प्रत्येक इकाई के संगठन के प्रमुख के कार्यालय में एक औपचारिक बैटन उचित रूप से रखा जाए। बल ने कहा है कि कमान में बदलाव के हिस्से के रूप में कार्यालय के भीतर बैटन का औपचारिक हैंडओवर किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय रक्षा बलों ने औपनिवेशिक युग की विरासत को छोड़ने के लिए कई कदम उठाए हैं और भारतीय नौसेना अपने प्रतीक चिन्ह को भी बदल चुकी है। नौसेना के नए चिह्न या 'निशान' का अनावरण पिछले साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी किया था। नया चिह्न छत्रपति शिवाजी की मुहर से प्रेरित है।


श्रीलंका के त्रिंकोमाली पहुंचा भारतीय नौसेना का जहाज
दक्षिणी हिंद महासागर क्षेत्र में तैनात भारतीय नौसेना का जहाज खंजर परिचालन बदलाव के लिए श्रीलंका के त्रिंकोमाली पहुंचा। श्रीलंका की नौसेना ने जहाज का गर्मजोशी से स्वागत किया। जहाज की यात्रा के दौरान, दोनों नौसेनाएं विभिन्न गतिविधियों में शामिल होंगी, जिसमें योजना चर्चा, पारस्परिक हित के विषयों पर पेशेवर आदान-प्रदान, नौसेना और समुद्री अकादमी, श्रीलंका के प्रशिक्षुओं द्वारा खंजर पर दौरे शामिल हैं। इसका मकसद भारतीय नौसेना और श्रीलंका नौसेना के बीच घनिष्ठ संबंधों को और बढ़ाना है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed