फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Navy DRDO Missile VL-SRSAM Test Odisha Chandipur Integrated Test Range news in Hindi

VL-SRSAM Missile: सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल का सफल परीक्षण; नौसेना और डीआरडीओ को मिली कामयाबी

Thu, 12 Sep 2024 08:40 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चांदीपुर (ओडिशा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चांदीपुर (ओडिशा) Published by: ज्योति भास्कर Updated Thu, 12 Sep 2024 08:40 PM IST
सार

सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल- वर्टिकल लॉन्च शॉर्ट रेंज सरफेस-टू-एयर मिसाइल (वीएल-एसआरएसएएम) का आज सफल परीक्षण किया गया। भारतीय नौसेना और डीआरडीओ को इसमें कामयाबी मिली है।

विज्ञापन
Indian Navy DRDO Missile VL-SRSAM Test Odisha Chandipur Integrated Test Range news in Hindi
भारतीय नौसेना और डीआरडीओ को मिली सफलता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ओडिशा में आज वर्टिकल लॉन्च शॉर्ट रेंज सरफेस-टू-एयर मिसाइल (वीएल-एसआरएसएएम) का सफल परीक्षण किया गया। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) और भारतीय नौसेना ने ओडिशा के चांदीपुर एकीकृत परीक्षण रेंज (आईटीआर) से वीएल-एसआरएसएएम मिसाइल का सफल परीक्षण किया। डीआरडीओ और भारतीय नौसेना ने गुरुवार दोपहर लगभग तीन बजे सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल का सफल परीक्षण किया। वर्टिकल लॉन्चर से दागी गई मिसाइल की मदद से तेज गति वाले हवाई लक्ष्य पर सटीक निशाना साधा गया। डीआरडीओ के मुताबिक परीक्षण के दौरान हथियार प्रणाली वीएल-एसआरएसएएम ने सफलतापूर्वक लक्ष्य को ट्रैक किया और सटीक निशाना साधा।
विज्ञापन
सफलता मिलने पर बधाइयों का तांता, रक्षा मंत्री ने विश्वसनीयता पर कही यह बात
मिसाइल के साथ-साथ चांदीपुर आईटीआर पर प्रॉक्सिमिटी फ्यूज और सीकर सहित रडार, इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल ट्रैकिंग सिस्टम (ईओटीएस) और टेलीमेट्री जैसे अपडेट किए गए हथियार प्रणाली का भी परीक्षण हुआ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंग ने वीएल-एसआरएसएएम की सफलता पर डीआरडीओ, भारतीय नौसेना और संबंधित टीमों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
हथियार प्रणाली की विश्वसनीयता एक बार फिर से प्रमाणित हुई
उन्होंने कहा कि मिसाइल के सफल परीक्षण से वीएलएसआरएसएएम हथियार प्रणाली की विश्वसनीयता एक बार फिर से प्रमाणित हुई है। बड़ी उपलब्धि हासिल करने के इस मौके पर  डीआरडीओ अध्यक्ष और रक्षा सचिव ने भी वैज्ञानिकों और नौसेना की टीम को बधाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed