{"_id":"5fdce4078ebc3e40cf52de2a","slug":"indian-navy-completed-the-selection-process-for-permanent-commission","type":"story","status":"publish","title_hn":"80 एसएससी अधिकारियों को मिला स्थायी कमीशन, 41 महिला अधिकारी भी शामिल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
80 एसएससी अधिकारियों को मिला स्थायी कमीशन, 41 महिला अधिकारी भी शामिल
Fri, 18 Dec 2020 10:46 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 18 Dec 2020 10:46 PM IST
विज्ञापन
भारतीय नौसेना
- फोटो : फाइल
शॉर्ट सर्विस कमीशन (एसएससी) के अधिकारियों को स्थायी कमीशन देने के संबंध में, 17 मार्च 2020 को सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद, भारतीय नौसेना ने शुक्रवार को स्थायी कमीशन के लिए चयन प्रक्रिया पूरी कर ली। इस संबंध में रक्षा मंत्रालय ने बताया कि कुल 80 एसएससी अधिकारियों को रिक्तियों के आधार पर स्थायी कमीशन दिया गया है। इस सूची में 41 महिला और 39 पुरुष अधिकारी शामिल हैं।
विज्ञापन
A total of 80 SSC Officers have been granted permanent commission based on vacancies and gender-neutral inter-se merit. The list of officers granted PC includes 41 women and 39 male officers: Defence Ministry https://t.co/h2Zje72zJR
— ANI (@ANI) December 18, 2020
विज्ञापन