फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   indian navy chief Admiral Tripathi said will safeguard India maritime interests anytime anywhere anyhow

Indian Navy: 'नौसेना हर तरीके से भारत के समुद्री हितों की रक्षा करेगी', नौसेना प्रमुख एडमिरल त्रिपाठी का बयान

Sun, 09 Feb 2025 03:21 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 09 Feb 2025 03:21 PM IST
सार

नौसेना प्रमुख ने कहा, 'हम आपकी शानदार विरासत को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं और भारतीय नौसेना भारत के समुद्री हितों की रक्षा करना जारी रखेगी।'

विज्ञापन
indian navy chief Admiral Tripathi said will safeguard India maritime interests anytime anywhere anyhow
नौसेना प्रमुख और पूर्व प्रमुख - फोटो : पीटीआई

विस्तार

नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने कहा है कि नौसेना किसी भी समय, कहीं भी और किसी भी तरह से भारत के समुद्री हितों की रक्षा करना जारी रखेगी। नौसेना प्रमुख ने शनिवार को यहां नए नौसेना भवन में आयोजित भारतीय नौसेना प्रमुखों के सम्मेलन में यह टिप्पणी की। नौसेना ने रविवार को एक बयान में कहा कि इस सम्मेलन का उद्देश्य, सम्मेलन में शामिल हुए आठ पूर्व नौसेना प्रमुखों के सामूहिक अनुभव और ज्ञान से लाभ उठाना है।
विज्ञापन


नौसेना की नीतिगत पहल और रणनीति पर हुई चर्चा
नौसेना के प्रवक्ता ने कहा कि इन पूर्व प्रमुखों को नौसेना की नीतिगत पहल, तकनीकी, सामग्री और परिचालन रसद और परिचालन को लेकर अपडेट दिया गया। बयान में नौसेना प्रमुख के हवाले से कहा गया, 'हम आपकी शानदार विरासत को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं और भारतीय नौसेना भारत के समुद्री हितों की रक्षा करना जारी रखेगी, किसी भी समय, कहीं भी, किसी भी तरह।' विशेषज्ञों ने इस बात पर जोर दिया कि आधुनिक तकनीकों और रणनीतिक नवाचारों को अपनाकर भारतीय नौसेना को एक शक्तिशाली और आत्मनिर्भर समुद्री बल के रूप में विकसित किया जाना चाहिए। भारतीय नौसेना प्रमुखों का सम्मेलन 2025, संस्थागत निरंतरता और रणनीतिक सोच के महत्व को दर्शाता है।
विज्ञापन


किताब का किया गया विमोचन
सम्मेलन के दौरान एक सत्र 'मंथन' का आयोजन किया गया, जिसमें महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया, जिससे उभरते भू-राजनीतिक परिदृश्य और युद्ध और समुद्री रणनीति के भविष्य चर्चा हुई। सम्मेलन के दौरान 'लीगेसी ऑफ लीडरशिप: नेवल चीफ्स थ्रू टाइम' नामक पुस्तक का विमोचन किया गया, जिसमें पूर्व नौसेना प्रमुखों से जुड़ी प्रेरक घटनाओं का वर्णन किया गया है। दिल्ली में स्थित नौसेना भवन, नौसेना का मुख्यालय है। पहले नौसेना 13 अलग-अलग स्थानों से संचालित होती थी, जिससे समन्वय की परेशानी होती थी। चार मंजिला नौसेना भवन के निर्माण में आधुनिक प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed