{"_id":"612ea75b8ebc3eb25e1a7c85","slug":"indian-navy-and-algeria-navy-conducted-the-first-exercise-in-the-offshore-region-of-algeria","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐतिहासिक: भारत और अल्जीरिया की नौसेनाओं ने अल्जीरिया के अपतटीय क्षेत्र में पहली बार किया युद्धाभ्यास ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ऐतिहासिक: भारत और अल्जीरिया की नौसेनाओं ने अल्जीरिया के अपतटीय क्षेत्र में पहली बार किया युद्धाभ्यास
Wed, 01 Sep 2021 03:34 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Wed, 01 Sep 2021 03:34 AM IST
सार
- अभ्यास में भारतीय नौसेना के आईएनएस ‘ताबर’ और अल्जीरियाई नौसेना के पोत ‘एज्जादजेर’ ने हिस्सा लिया
- भारतीय नौसेना के प्रवक्ता कमांडर विवेक मधवाल ने इसे बताया ऐतिहासिक
- भविष्य में दोनों नौसेनाओं के बीच संवाद और सहयोग को बढ़ाने की संभावना के रास्ते खुलेंगे
विज्ञापन
भारत और अल्जीरिया की नौसेनाओं का साझा युद्धाभ्यास
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और अल्जीरिया की नौसेनाओं ने अल्जीरिया के अपतटीय क्षेत्र में पहली बार अभ्यास किया, जो दोनों पक्षों के बीच बढ़ते समुद्री सहयोग को प्रदर्शित करता है। अधिकारियों ने बताया कि रविवार को हुए इस अभ्यास में भारतीय नौसेना के आईएनएस ‘ताबर’ और अल्जीरियाई नौसेना के पोत ‘एज्जादजेर’ ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
भारतीय नौसेना के प्रवक्ता कमांडर विवेक मधवाल ने इसे ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इसने भविष्य में दोनों नौसेनाओं के बीच संवाद और सहयोग को बढ़ाने की संभावना को खोल दिया है। उन्होंने कहा, अभ्यास के दौरान भारतीय और अल्जीरियाई युद्धपोतों के बीच समन्वित युद्धाभ्यास, संचार प्रक्रियाओं और स्टीम पास्ट सहित अनेक गतिविधियां आयोजित की गईं।
विज्ञापन
नौसेना के अधिकारी ने कहा, इस अभ्यास से दोनों नौसेनाओं को एक-दूसरे के द्वारा अपनाए जाने वाले संचालन के विचार को समझने में मदद मिली। इसने पारस्परिक ता को बढ़ाते हुए भविष्य के लिए दोनों नौसेनाओं के बीच बातचीत तथा सहयोग को बढ़ाने की संभावनाओं को भी खोल दिया। भारत पिछले कुछ वर्षों में विभिन्न अफ्रीकी देशों के साथ रक्षा और सुरक्षा संबंधों को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है।
विज्ञापन