फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   indian naval warship imphal unveil event in delhi manipur cm rajnath singh attaended

Imphal: युद्धक जहाज 'इंफाल' का हुआ अनावरण, रक्षा मंत्रालय ने कहा- यह इंफाल के लोगों के बलिदान को श्रद्धांजलि

Tue, 28 Nov 2023 03:29 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 28 Nov 2023 03:29 PM IST
सार

कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह दिल्ली पहुंच चुके हैं। सीएम बीरेन सिंह ने दिल्ली में नौसेना के अधिकारियों और नौसेना के जवानों से मुलाकात की। 

विज्ञापन
indian naval warship imphal unveil event in delhi manipur cm rajnath singh attaended
भारतीय नौसेना के पोत इम्फाल से ब्रह्मोस की फायरिंग (वीडियो स्क्रीनशॉट) - फोटो : social media

विस्तार

विशाखापत्तनम श्रेणी यानी 15बी प्रोजेक्ट के तहत बने युद्धक जहाज इंफाल का आज नई दिल्ली में अनावरण कर दिया गया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मणिपुर सीएम एन बीरेन सिंह भी मौजूद रहे। रक्षा मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि युद्धक जहाज इंफाल का अनावरण मणिपुर के लोगों के भारत की आजादी में दिए गए बलिदान को सच्ची श्रद्धांजलि है। । कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह दिल्ली पहुंच चुके हैं। सीएम बीरेन सिंह ने दिल्ली में नौसेना के अधिकारियों और नौसेना के जवानों से मुलाकात की। इस दौरान नौसेना प्रमुख आर हरि कुमार ने युद्धक जहाज इंफाल के क्रू मेंबर्स, अधिकारियों और सेलर्स से मुलाकात की।
विज्ञापन


इससे पहले मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह ने भी नौसेना के अधिकारियों और जवानों से दिल्ली में मुलाकात की। बता दें कि आईएनएस इंफाल लंबी दूरी की ब्रह्मोस मिसाइल दागने में भी सक्षम है। नौसेना का यह पहला युद्धक जहाज है, जिसका नाम उत्तर पूर्वी भारत के किसी शहर के नाम पर रखा गया है। 16 अप्रैल 2019 को राष्ट्रपति ने इस नाम की मंजूरी दी थी। इस युद्धक जहाज के सभी परीक्षण हो चुके हैं और 23 दिसंबर 2023 को इसे नौसेना में शामिल कर लिया जाएगा। द क्रेस्ट ऑफ यार्ड (इंफाल) प्रोजेक्ट 15बी गाइडेड मिसाइल डेस्ट्रॉयर सीरीज का तीसरा जहाज है। जिसका निर्माण मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड द्वारा किया गया है। 
विज्ञापन

यह युद्धक जहाज का डिजाइन भारतीय नौसेना के वारशिप डिजाइन ब्यूरो ने तैयार किया है। भारत में बना यह जहाज दुनिया के आधुनिक युद्धक जहाजों में से एक है। इस जहाज में MR SAM, ब्रह्मोस SSM, तारपीडो ट्यूब लॉन्चर्स , एंटी सबमरीन रॉकेट लॉन्चर्स और 76एमएम री SRGM जैसे आधुनिक हथियार और मिसाइलें लगी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed