{"_id":"573030a44f1c1b7c0a919830","slug":"indian-national-congress-want-that-pm-modi-give-statement-in-rajya-sabha-on-augusta-westland","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस का राज्यसभा में हंगामा, अगस्ता मामले पर पीएम से सदन में बयान की मांग","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कांग्रेस का राज्यसभा में हंगामा, अगस्ता मामले पर पीएम से सदन में बयान की मांग
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 09 May 2016 03:14 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Rstv
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की है कि वे अगस्ता वेस्टलैंड मामले में राज्यसभा में आकर बयान दें। कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने राज्यसभा में कहा कि पीएम मोदी अगस्ता मामले में सोनिया गांधी पर चुनावी रैलियों में जो हमला कर रहे हैं वही वो सदन में आकर कहें। अगर वो ऐसा नहीं कर सकते तो वो मांफी मांगे। आनंद शर्मा कहा कहना है कि पीएम मोदी ने संसद से पहले बाहर बयान क्यों दिया? इस पर पीएम को माफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन
इसके जवाब में केंद्रीय राज्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि पीएम मोदी वही बोल रहे हैं जो पूरी दुनिया जानती है और जो इटली की अदालत ने कहा है। उन्होंने कहा कि जो इस मामले में दोषी हैं उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा और जो दोषी नहीं है उन्हें छोड़ा जाएगा। बता दें कि पीएम ने केरल में चुनावी रैली में कहा था कि ' इस घोटाले में शामिल लोगों के नाम सार्वजनिक किए जाएंगे और दोषियों को सजा दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा था कि इस विवादास्पद सौदे में उन्होंने या उनकी सरकार के किसी मंत्री ने कांग्रेस अध्यक्ष का नाम नहीं लिया है, बल्कि इटली की एक अदालत ने ऐसा किया है।' इतना ही नहीं पीएम ने यह भी कहा था कि ‘मैडम सोनिया जी आपकी ये हिम्मत। आप और कांग्रेस के नेता यह कह रहे हैं कि आपके खिलाफ झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं।’
विज्ञापन
हंगामे के बाद राज्यसभा कल तक के लिए स्थगित कर दी गई है।