{"_id":"5f451c4d8ebc3e4ad42a41b9","slug":"indian-military-will-practice-for-the-first-time-in-the-corona-era-there-will-be-a-big-joint-military-exercise-with-russia","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना काल में भारत पहली बार करेगा सैन्याभ्यास, रूस के साथ होगा बड़ा युद्धाभ्यास","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना काल में भारत पहली बार करेगा सैन्याभ्यास, रूस के साथ होगा बड़ा युद्धाभ्यास
Tue, 25 Aug 2020 07:42 PM IST
Rajeev Rai
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Tue, 25 Aug 2020 07:42 PM IST
विज्ञापन
भारत और रूस युद्धाभ्यास (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत और रूस के बीच अगले महीने एक बड़ा युद्धाभ्यास होने वाला है। रूस में आयोजित होने वाले एक बहुपक्षीय युद्धाभ्यास में भारत अपनी तीनों सेनाओं की एक टुकड़ी भेजेगा। यह कोविड-19 महामारी के सामने आने के बाद देश की किसी विशाल सैन्याभ्यास में पहली भागीदारी होगी।
विज्ञापन
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि कावकाज 2020 रणनीतिक कमांड-पोस्ट अभ्यास में चीन, पाकिस्तान तथा शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के अन्य सदस्य राष्ट्र भाग ले सकते हैं। एससीओ में भारत और चीन दोनों ही सदस्य हैं।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि 15 से 26 सितंबर तक दक्षिण रूस के अस्त्राखन इलाके में आयोजित होने वाले सैन्याभ्यास में भाग लेने वाले भारतीय दल में सेना के करीब 150 जवान, भारतीय वायु सेना के 45 कर्मी और नौसैना के कई अधिकारी भाग लेंगे।
विज्ञापन
भारत के तीनों सेनाओं के एक दल ने जून में मॉस्को में ऐतिहासिक रेड स्कवायर पर विक्ट्री डे परेड में हिस्सा लिया था, जिसे द्वितीय विश्व युद्ध में नाजी जर्मनी पर सोवियत संघ की जीत की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर आयोजित किया गया था। इसमें चीन की एक टुकड़ी ने भी भाग लिया था।
रूस में होने वाले युद्धाभ्यास का निमंत्रण ऐसे समय में आया है जब भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख क्षेत्र में सीमा पर तनावपूर्ण स्थिति है।