फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Meteorological Department alerted Delhi to Rajasthan about thunderstorm and heavy rain

इन राज्यों में आएगा भीषण आंधी-तूफान, दिल्ली-NCR में अलर्ट जारी

Sun, 06 May 2018 11:51 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 06 May 2018 11:51 AM IST
विज्ञापन
Indian Meteorological Department alerted Delhi to Rajasthan about thunderstorm and heavy rain
मौसम

दिल्ली और एनसीआर सहित हिमाचल प्रदेश और राजस्थान सहित कई राज्यों में तेज आंधी तूफान के साथ बारिश हो सकती है। भारतीय मौसम विभाग ने बताया है कि दिल्ली के कुछ हिस्सों सहित फरीदाबाद, बल्लभगढ़, खुर्जा, ग्रेटर नोएडा और बुलंदशहर में आने वाले दो घंटों बाद बारिश हो सकती है। हिमाचल प्रदेश के बहुत से क्षेत्रों में बारिश होने की पूरी संभावना है।

विज्ञापन


मौसम विभाग ने बताया कि हिमाचल में 6 से 8 मई के दौरान बारिश होने के आसार हैं। 7 से 8 मई के दौरान शिमला, सोलन, हमीरपुर, मंडी, कांगड़ा और उना जिलों में तेज आंधी तूफान के साथ हवाएं चलेंगी। राजस्थान के भरतपुर, धौलपुर और अलवर में एक बार फिर विभाग ने तबाही वाले तेज अंधड़ को लेकर चेतावनी जारी कर दी है।
विज्ञापन


मौसम विभाग का कहना है कि पंजाब की अलग-अलग जगहों में आने वाले 48-72 घंटे के दौरान हल्की बारिश के साथ ही आंधी तूफान आ सकता है। बारिश और आंधी-तूफान में 7 से 8 मई के दौरान तेजी से बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। इसी समय के दौरान राज्य के कुछ स्थानों पर तूफान के साथ आंधी आने के आसार हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि 3 मई को आए आंधी-तूफान और बिजली गिरने से पांच राज्यों में 124 लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना में 400 लोग घायल भी हुए थे। सबसे ज्यादा नुकसान उत्तर प्रदेश में हुआ था। यहां 73 लोगों की जान चली गई थी जबकि 91 घायल हुए थे। सबसे ज्यादा मौतें आगरा क्षेत्र में हुई थीं। राजस्थान में 35 लोग मारे गए थे जबकि 206 लोग घायल हुए थे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed