फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Medical Association and Congress lashes out at Union Health Minister Dr Harsh Vardhan on Coronil launch, demands resignation

'बाबा' के चक्कर में फंस गए स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन और नितिन गडकरी, आईएमए ने भी उठाए सवाल

Tue, 23 Feb 2021 07:15 PM IST
Harendra Chaudhary आशीष तिवारी, अमर उजाला, नई दिल्ली
आशीष तिवारी, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 23 Feb 2021 07:15 PM IST
सार

  • इंडियन मेडिकल एसोसिएशन और कांग्रेस ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन को आड़े हाथों लिया
  • कहा, क्यों गए ऐसे कार्यक्रम में जिसकी विश्व स्वास्थ्य संगठन ने पोल खोल कर रख दी
  • कांग्रेस ने तो मंत्री से इस्तीफे की मांग तक कर डाली

विज्ञापन
Indian Medical Association and Congress lashes out at Union Health Minister Dr Harsh Vardhan on Coronil launch, demands resignation
पतंजलि का दावा है कि डब्ल्यूएचओ ने कोरोनिल को प्रमाणित किया है - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

कोरोना की दवा बनाने के नाम पर बाबा रामदेव एक बार फिर से विवादों में घिर गए हैं। सिर्फ बाबा रामदेव ही नहीं बल्कि देश के केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और विश्व स्वास्थ्य संगठन के एग्जिक्यूटिव बोर्ड के चेयरमैन डॉक्टर हर्षवर्धन को भी इंडियन मेडिकल एसोसिएशन समेत कांग्रेस पार्टी ने निशाने पर ले लिया है। कांग्रेस ने जहां केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन से इस्तीफे की मांग कर डाली है, वहीं इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने भी डॉ. हर्षवर्धन पर सवालों की बौछार कर दी।

विज्ञापन


कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि जिस दवा की विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से कोई प्रमाणिकता नहीं है और दवा निर्माता कंपनी उस दवा को विश्व स्वास्थ्य संगठन से प्रमाणित बताकर झूठ बोलती है, उस दवा की लॉन्चिंग की मौजूदगी में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री का होना बहुत शर्मसार करता है। सुरजेवाला ने कहा जो सूचना ही गुमराह करती हो, जिसकी कोई वैधानिकता नहीं है और जो पूरी तरीके से गलत है, ऐसे में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए। कांग्रेस ने तंज कसते हुए कहा लेकिन यह मोदी सरकार का नया भारत है। ऐसे कार्यक्रम में केंद्र के दो-दो कद्दावर मंत्रियों का होना बताता है कि देश की जनता को कैसे अंधेरे में रखा जा रहा है।
विज्ञापन


सिर्फ कांग्रेस ही नहीं बल्कि इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने भी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को आड़े हाथों लिया। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने अपने बयान में कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को ऐसे अवैज्ञानिक तरीके से पुष्ट की गई दवा की लॉन्चिंग के कार्यक्रम में नहीं जाना चाहिए। एसोसिएशन ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से पूछा है कि अगर रामदेव की दवा इतनी ही प्रभावी है, तो देश में 35 हजार करोड़ रुपये खर्च करके वैक्सीनेशन क्यों किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश भर के डॉक्टरों के संगठन आईएमए ने सवाल उठाते हुए यह भी कहा कि रामदेव की यह दवा अगर वैज्ञानिक पद्धति से शोध और एविडेंस बेस्ड है तो उसके प्रमाणों को सामने लाना चाहिए। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने बाबा रामदेव के दावों को पूरी तरीके से खारिज कर दिया है। जिसने पतंजलि के विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से दवा की प्रमाणिकता की बात कही थी।

उत्तर प्रदेश के रिटायर्ड आईएएस अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने बाबा रामदेव पर झूठ बोलने और लोगों को गुमराह करने के लिए दिल्ली पुलिस से कार्रवाई करने की भी मांग की है। शिव प्रताप सिंह ने ट्वीट करते हुए दिल्ली पुलिस को टैग किया है और कहा है कि यह अंतर्राष्ट्रीय धोखाधड़ी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के नाम पर फर्जी सूचना फैलाई गई और लोगों को गुमराह किया गया। सिंह ने दिल्ली पुलिस से कहा है कि बाबा रामदेव को इस आरोप में गिरफ्तार किया जाना चाहिए।

19 फरवरी को बाबा रामदेव ने यह कहते हुए कोरोना की दवाई दिव्य कोरोनिल टैबलेट को लांच किया कि इस दवा को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने प्रमाणित किया है। जब बाबा रामदेव दिल्ली के कांस्टीट्यूशनल क्लब ऑफ इंडिया में इस दवा को लांच कर रहे थे, उस वक्त केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और विश्व स्वास्थ्य संगठन के एग्जीक्यूटिव बोर्ड के चेयरमैन डॉक्टर हर्षवर्धन समेत सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी भी मौजूद थे।


डब्ल्यूएचओ के प्रमाणन की बात सामने आने के बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन हरकत में आया और ट्वीट कर जानकारी दी कि ऐसी किसी भी प्रकार की कोई भी दवा को न तो उन्होंने प्रमाणित किया है और न ही दवा के प्रभाव पर उनकी टीम ने प्रमाणित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed