फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   indian kerala company decide to stop taking new orders from israel police uniform in protest of gaza hospital

Israel: गाजा पर हमले के विरोध में भारतीय कंपनी, इस्राइल पुलिस की वर्दी सप्लाई करने से किया मना

Sun, 22 Oct 2023 01:41 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 22 Oct 2023 01:41 PM IST
सार

ओलिकल ने कहा कि हाल ही में गाजा के अस्पताल पर हुए हमले के बाद उन्होंने ये फैसला किया है। मरयम अपेरल प्राइवेट लिमिटेड द्वारा बीते आठ सालों से इस्राइली पुलिस की वर्दी की हल्के नीले रंग की शर्ट की सप्लाई की जा रही थी। 

विज्ञापन
indian kerala company decide to stop taking new orders from israel police uniform in protest of gaza hospital
इस्राइल पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केरल के कन्नूर में एक निजी कंपनी द्वारा इस्राइली पुलिस को वर्दी की सप्लाई की जा रही है। हाल ही में यह कंपनी खूब चर्चा में थी लेकिन अब कंपनी की तरफ से एलान किया गया है कि वह गाजा पर हमले के विरोध में इस्राइली पुलिस को वर्दी की सप्लाई नहीं करेंगे। कंपनी ने कहा है कि जो मौजूदा ऑर्डर है, उसकी सप्लाई की जाएगी लेकिन कंपनी इस्राइल से नया ऑर्डर तब तक नहीं लेगी, जब तक इस्राइल, गाजा पट्टी पर हमले नहीं रोक देता। 
विज्ञापन


गाजा के अस्पताल पर हुए हमले के विरोध में लिया फैसला
कन्नूर स्थित मरयम अपेरल प्राइवेट लिमिटेड के मालिक थॉमस ओलिकल ने बयान जारी कर कहा कि उनकी कंपनी ने फैसला किया है कि जब तक इस्राइल, गाजा पट्टी पर हमले बंद नहीं कर देता, तब तक कंपनी इस्राइली पुलिस की वर्दी का कोई नया ऑर्डर नहीं लेगी। ओलिकल ने कहा कि हाल ही में गाजा के अस्पताल पर हुए हमले के बाद उन्होंने ये फैसला किया है। मरयम अपेरल प्राइवेट लिमिटेड द्वारा बीते आठ सालों से इस्राइली पुलिस की वर्दी की हल्के नीले रंग की शर्ट की सप्लाई की जा रही थी। 
विज्ञापन


एक वीडियो संदेश में थॉमस ओलिकल ने कहा कि 'हम साल 2015 से इस्राइली पुलिस के लिए वर्दी बना रहे हैं। हमास के हमले में नागरिकों की हत्या को स्वीकार नहीं किया जा सकता लेकिन उसी तरह इस्राइल द्वारा बदले में की जा रही कार्रवाई को भी स्वीकार नहीं किया जा सकता। गाजा पट्टी में 25 लाख की आबादी को खाने पानी की आपूर्ति रोकना, अस्पतालों पर बम बरसाना और निर्दोष महिलाओं और बच्चों को मारना कतई स्वीकार नहीं है। हम चाहते हैं कि इस लड़ाई का अंत हो और शांति आए।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


'यह एक नैतिक फैसला'
ओलिकल ने कहा कि 'उनकी कंपनी पहले से मिले ऑर्डर की सप्लाई करेगी लेकिन जब तक लड़ाई नहीं रुक जाती तब तक नए ऑर्डर नहीं लिए जाएंगे। ओलिकल ने कहा कि हम सभी लोगों से अपील करते हैं कि वह लड़ाई रोकें। इस्राइली पुलिस को वर्दी की कोई कमी नहीं होगी क्योंकि हम पहले के ऑर्डर की सप्लाई करेंगे लेकिन यह एक नैतिक फैसला है। अस्पतालों पर बमबारी को स्वीकार नहीं किया जा सकता। यही वजह है कि हमने अस्थायी तौर पर नए ऑर्डर ना लेने का फैसला किया है।'


बता दें कि बीती 7 अक्तूबर को फलस्तीनी आतंकी संगठन हमास ने इस्राइल की सीमा में घुसकर निर्दोष लोगों की हत्याएं की और बड़ी संख्या में लोगों को अगवा कर लिया था। इसके बाद इस्राइल ने भी पलटवार करते हुए गाजा पट्टी पर भारी बमबारी की, जो अभी तक जारी है। इस लड़ाई में अभी तक 5500 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। इस्राइल में 1400 और गाजा पट्टी में चार हजार से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed