{"_id":"57e111ee4f1c1bc409a8242e","slug":"indian-journalist-forced-to-leave-pakistan-foreign-secretary-s-news-conference-in-new-york","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पाक विदेश सचिव की कॉन्फ्रेंस में पत्रकार से कहा- 'इस इंडियन को निकालो'","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पाक विदेश सचिव की कॉन्फ्रेंस में पत्रकार से कहा- 'इस इंडियन को निकालो'
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 20 Sep 2016 08:33 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तानी पीएम
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका में पाकिस्तानी विदेश सचिव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक भारतीय टीवी पत्रकार से बदसलूकी का मामला सामने आया है। न्यूज चैनल एनडीटीवी की पत्रकार ने दावा किया है कि उन्हें प्रेस कॉन्फ्रेंस से बाहर निकाल दिया गया। टीवी पत्रकार नम्रता बरार ने ट्वीट कर दावा किया है कि वह पाक विदेश सचिव अजीज अहमद चौधरी की प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बाहर जाने को कहा गया। पत्रकार का दावा है उन्हें यह कहते हुए हॉल से बाहर कर दिया गया 'इस इंडियन को निकालो।'
बताया जा रहा है कि इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में किसी की भी भारतीय पत्रकार को शामिल नहीं होने दिया गया। पत्रकार ने ट्वीट किया है, 'संयुक्त राष्ट्र महासभा से अलग प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा गया कि इस इंडियन को निकालो। इसमें कोई आश्चर्य नहीं, हम भी संभवतया ऐसा ही करेंगे।'
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में किसी की भी भारतीय पत्रकार को शामिल नहीं होने दिया गया। पत्रकार ने ट्वीट किया है, 'संयुक्त राष्ट्र महासभा से अलग प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा गया कि इस इंडियन को निकालो। इसमें कोई आश्चर्य नहीं, हम भी संभवतया ऐसा ही करेंगे।'
विज्ञापन
नवाज भी सवाल से भागे
Imran Khan wants Military ruled Pakistan
- फोटो : getty
इससे पहले पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने भी उड़ी में हुए आतंकी हमले के पर एक प्रश्न का जवाब देने से मना कर दिया था। पाकिस्तान इस मामले पर टिप्पणी करने से बच रहा है। भारतीय पत्रकार से इस सलूक पर यह बात पुख्ता हो रही है। वहीं, भारत ने उड़ी हमले पर पाकिस्तान की विश्व बिरादरी के सामने पोल खोलने का अभियान शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि संयुक्त राष्ट्र महासभा में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज इस मुद्दे को उठाएंगी। गौरतलब है कि उड़ी हमले में सेना के 18 जवान शहीद हुए थे।