फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   indian high commission said india will increase 50 percent of grant in community development project

Sri Lanka: ‘सामुदायिक विकास परिजयोजनाओं के लिए भारत बढ़ाएगा 50 प्रतिशत अनुदान’, भारतीय उच्चायोग का बयान

Sat, 02 Sep 2023 12:09 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 02 Sep 2023 12:09 AM IST
सार

भारत सरकार ने पहले ही श्रीलंका के सभी 25 जिले में 60 से अधिक अनुदान परियोजनाएं को पूरा कर लिया है। अभी 20 अन्य परियोजनाएं अलग-अलग चरणों में है, जिनके जल्द पूर्ण होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
indian high commission said india will increase 50 percent of grant in community development project
श्रीलंका का झंडा - फोटो : Social Media

विस्तार

भारत अपनी विदेश नीति ‘पड़ोसी पहले’ के तहत श्रीलंका की मदद कर रहा है। भारत सरकार ने श्रीलंका के पक्ष में अब एक और फैसला किया है। श्रीलंका स्थित भारतीय उच्चायोग ने इसकी जानकारी दी। 

विज्ञापन

भारतीय उच्चायोग ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि भारत द्वारा श्रीलंका में जारी नौ सामुदायिक परिजयोनाओं के लिए भारत सरकार ने नया फैसला किया है। भारत ने फैसला लिया है कि सामुदायिक परियोजनाओं के लिए वित्तीय अनुदान में 50 प्रतिशत की वृद्धि करेगा। भारत-श्रीलंका उच्च प्रभाव सामुदायिक विकास परियोजना (HICDP) के तहत भारत अब वृद्धि के साथ श्रीलंका को तीन बिलियन श्रीलंकाई रुपये का अनुदान देगा। बता दें, उच्च प्रभाव वाली श्रीलंका की नौ परिजयोजनाओं का वित्तीय आवंटन भारत द्वारा किया जाता है। इन परियोजनाओं में शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि सहित कई महत्वपूर्ण क्षेत्र शामिल हैं।

विज्ञापन

भारत सरकार ने पहले ही श्रीलंका के सभी 25 जिले में 60 से अधिक अनुदान परियोजनाएं को पूरा कर लिया है। अभी 20 अन्य परियोजनाएं अलग-अलग चरणों में है, जिनके जल्द पूर्ण होने की उम्मीद है। एचआईसीडीपी ढांचे को लेकर भारत-श्रीलंका ने सबसे पहले 2005 में हस्ताक्षर किये थे, जिसे अबतक पांच-पांच साल की अवधि के लिए तीन बार नवीनीकृत किया गया है। भारत द्वारा श्रीलंका में पूरी की गई ऐतिहासिक परियोजनाओं में आवास, आजीविका सहायता, 1990 आपातकालीन एम्बुलेंस सेवा, रेलवे ट्रैक पुनर्वास, एकीकृत जल संयंत्र, भारतीय आवास परियोजना और जाफना सांस्कृतिक केंद्र शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed