फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Government will make 44 road at India-china Border

भारत-चीन सीमा पर 44 सड़कें बनवाएगी सरकार, ताकि युद्ध छिड़ने पर जल्दी पहुंचे सेना

Sun, 13 Jan 2019 06:38 PM IST
Nilesh Kumar भाषा, नई दिल्ली 
भाषा, नई दिल्ली  Published by: Nilesh Kumar Updated Sun, 13 Jan 2019 06:38 PM IST
विज्ञापन
Indian Government will make 44 road at India-china Border
प्रतीकात्मक तस्वीर
भारत-चीन सीमा पर केंद्र सरकार 44 सड़कें बनवाएगी। इसके साथ ही पाकिस्तान से सटे पंजाब एवं राजस्थान में करीब 2100 किलोमीटर की मुख्य एवं संपर्क सड़कों का निर्माण करेगी। इन सड़कों को सामरिक रूप से महत्त्वपूर्ण बताया जा रहा है। इन सड़कों के निर्माण के पीछे का उद्देश्य यह है कि संघर्ष की स्थिति में सेना को तुरंत जुटाने में आसानी हो।
विज्ञापन


केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) की इस महीने जारी वार्षिक रिपोर्ट 2018-19 के अनुसार एजेंसी को भारत-चीन सीमा पर इन 44 सड़कों का निर्माण का निर्देश दिया गया है। इन सड़कों को सामरिक रूप से महत्त्वपूर्ण बताया जा रहा है। मालूम हो कि भारत एवं चीन के बीच करीब 4,000 किलोमीटर की वास्तविक नियंत्रण रेखा जम्मू-कश्मीर से लेकर अरुणाचल प्रदेश तक के इलाकों से गुजरती है। 
विज्ञापन


यह रिपोर्ट ऐसे समय में आई है जब चीन भारत के साथ लगने वाली उसकी सीमाओं पर परियोजनाओं को प्राथमिकता दे रहा है। पिछले साल डोकलाम में चीन के सड़क बनाने का कार्य शुरू करने के बाद दोनों देशों के सैनिकों में गतिरोध की स्थिति पैदा हो गयी थी। रिपोर्ट में बताया गया कि भारत-चीन सीमा पर सामरिक दृष्टि से महत्त्वपूर्ण इन 44 सड़कों का निर्माण करीब 21,000 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में सुरक्षा संबंधी मामलों पर मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीएस) से विस्तृत परियोजना रिपोर्ट पर मंजूरी लेने की प्रक्रिया चल रही है। साथ ही सीपीडब्ल्यूडी की रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि भारत-पाकिस्तान सीमा पर राजस्थान एवं पंजाब में 5,400 करोड़ रुपये की लागत से 2100 किलोमीटर की मुख्य एवं संपर्क सड़कों का निर्माण किया जाएगा।


रिपोर्ट के अनुसार सीपीडब्ल्यूडी को भारत-चीन सीमा से लगते पांच राज्यों जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम एवं अरुणाचल प्रदेश में 44 सामरिक रूप से महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण का कार्य सौंपा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed