भारतीय मछुआरों की हत्या : इतालवी नौसैनिकों के खिलाफ मामला बंद कराने सुप्रीम कोर्ट पहुंची सरकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साल 2012 में इटली के नौसैनिकों द्वारा दो भारतीय मछुआरों को गोली मारने के मामले को भारत सरकार ने बंद करने का फैसला किया है। सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से कहा है कि वह इस मामले में ट्रिब्यूनल के फैसले को स्वीकार करती है और इस पर विराम लगाने के लिए तैयार है। केंद्र ने यह कदम नीदरलैंड के हेग में मध्यस्थता अदालत के उस फैसले के बाद लिया है जिसमें कहा गया था कि यह मुकदमा भारत नहीं बल्कि इटली में ही चलेगा।
After Permanent Court of Arbitration at Netherlands, Hague, gave its decision yesterday ruling that Italian marines-Massimiliano Latorre&Salvatore Girone- will not be tried in India, Centre today told Supreme Court it accepts the decision&seeks closure of 2012 Italy Marines case.
— ANI (@ANI) July 3, 2020विज्ञापन
केंद्र ने कहा है कि ट्रिब्यूनल के उस फैसले को उसने स्वीकार कर लिया है जिसमें कहा गया कि भारत इस मामले में मुआवजे का हकदार है। लेकिन वह इन सैनिकों को प्राप्त शासकीय छूट की वजह से उन पर मुकदमा नहीं चला सकता। बता दें कि इसके साथ ही ट्रिब्यूनल ने इस मामले में भारत के छतिपूर्ति के दावे को भी स्वीकार किया था। ट्रिब्यूनल ने कहा कि मछुआरों की मौत के लिए भारत को मुआवजा मिलना चाहिए। मुआवजे की राशि को लेकर भारत इटली से बात कर सकता है।