{"_id":"617e4d962edbe0074b37213c","slug":"indian-government-is-likely-to-regulate-cryptocurrencies-in-its-upcoming-budget","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिपोर्ट: बैन नहीं होगी क्रिप्टोकरेंसी, फरवरी में पेश होने वाले आम बजट में मिल सकती है मान्यता!","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
रिपोर्ट: बैन नहीं होगी क्रिप्टोकरेंसी, फरवरी में पेश होने वाले आम बजट में मिल सकती है मान्यता!
Sun, 31 Oct 2021 01:32 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sun, 31 Oct 2021 01:32 PM IST
सार
मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत सरकार आगामी बजट में क्रिप्टोकरेंसी को कवर करने वाले कानून पर चर्चा कर सकती है।
विज्ञापन
क्रिप्टोकरेंसी
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
क्रिप्टोकरेंसी की चाह रखने वालों या फिर इस करेंसी पर निवेश कर चुके लोगों के लिए राहत की खबर है। सूत्रों के मुताबिक, भारत सरकार क्रिप्टोकरेंसी पर प्रतिबंध लगाने की योजना नहीं बना रही है। यहां तक कि आगामी बजट में इस करेंसी को कानूनी ढांचे के अंतर्गत लाने पर चर्चा होने की संभावना है। बिजनेस टूडे की रिपोर्ट के मुताबिक,
विज्ञापन
भारत सरकार फरवरी में पेश होने वाले बजट में क्रिप्टोकरेंसी को विनियमित करने की तैयारी कर रही है। रिपोर्ट में वित्त मंत्रालय के अधिकारियों के हवाले से लिखा गया है कि आगामी बजट में क्रिप्टोकरेंसी को कवर करने वाले कानून पर चर्चा की जा सकती है।
विज्ञापन
कानून को लेकर चर्चा कर रहा वित्त मंत्रालय
रिपोर्ट में कहा गया है कि वित्त मंत्रालय के अधिकारी क्रिप्टोकरेंसी को नियमित करने के लिए कानूनों पर चर्चा कर रहे हैं। अधिकारियों का जोर इस बात पर है कि इस करेंसी पर निवेश करने वाले ग्राहकों को गारंटी दी जाए। यह नहीं होना चाहिए कि अच्छी मार्केटिंग व निवेश के बाद करेंसी एकदम से मार्केट से गायब हो जाए और लोगों को पैसा डूब जाए। इसलिए, भारत सरकार उन सभी पहुलुओं पर विचार कर रही है।
विज्ञापन
केंद्रीय बैंक भी दे चुका है संकेत
क्रिप्टोकरेंसी या बिटक्वाइन को मान्यता देने पर केंद्रीय बैंक भी अपने संकेत पूर्व में दे चुका है। कुछ महीने पहले आरबीआई गवर्नर ने कहा था कि हम क्रिप्टोकरेंसी पर विचार कर रहे हैं कि कैसे इसे भारतीय बाजार में उतारा जा सकता है। हालांकि, उन्होंने कहा था कि इस बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। क्योंकि, अधिकारी सभी पहुलुओं के अध्ययन के बाद ही कोई फैसला लेंगे।
धीरे-धीरे बढ़ रहा बाजार
क्रिप्टोकरेंसी का क्रेज धीरे-धीरे भारत में बढ़ता ही जा रहा है। हालांकि, इसके व्यापार, उपयोग के लिए कोई कानूनी ढांचा उपलब्ध नहीं है। इसके बावजूद 15 लाख से ज्यादा भारतीय इस पर निवेश कर चुके हैं। इन निवेशकों में कई बड़े व्यापारी भी शामिल हैं।