फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   indian former diplomat KP Fabian on India and Egypt Relationship commented on Pm modi Visit

PM Modi: ‘भारत-मिस्र द्विपक्षीय रिश्तों के लिए उत्सुक’, पीएम मोदी की यात्रा पर पूर्व राजदूत ने कही बड़ी बात

Mon, 26 Jun 2023 03:32 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Mon, 26 Jun 2023 03:32 AM IST
सार

रूस में वैगनर ग्रुप की बगावत पर उन्होंने कहा कि भाड़े के सैनिकों के मुखिया येवगेनी बेलारूस वापस चले जाएंगे। इसके एवज में रूस उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करेगा। इसके अलावा भाड़े के सैनिक रूसी सेना में शामिल होने के लिए भी पंजीकृत कर सकती है।

विज्ञापन
indian former diplomat KP Fabian on India and Egypt Relationship commented on Pm modi Visit
भारत के पूर्व राजनयिक केपी फैबियन - फोटो : Social Media

विस्तार

मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल सीसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के सर्वोच्च राजकीय सम्मान से सम्मानित किया। मिस्र में मिले सम्मान पर पूर्व राजनयिक ने कहा कि दोनों देश एक-दूसरे के साथ द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए उत्सुक हैं। 

विज्ञापन

भारत के लिए मिस्र अहम
भारत के पूर्व राजनयिक केपी फैबियन ने कहा कि मिस्र के राष्ट्रपति ने गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। अब पीएम मोदी राजकीय दौरे पर वहां गए। उन्हें सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ द नाइल से सम्मानित किया गया। 26 साल बाद भारत के प्रधानमंत्री के रूप में पीएम मोदी मिस्र गए, जिससे संदेश गया कि भारत के लिए मिस्र के साथ रिश्ते मायने रखते हैं। इससे स्पष्ट होता है कि भारत-मिस्र दोनों देश द्विपक्षीय रिश्तों को मजबूत करना चाहते हैं।

विज्ञापन

रूसी सरकार और वैगनर के बीच हुआ करार
रूस में वैगनर ग्रुप की बगावत पर उन्होंने कहा कि भाड़े के सैनिकों के मुखिया येवगेनी बेलारूस वापस चले जाएंगे। इसके एवज में रूस उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करेगा। इसके अलावा भाड़े के सैनिक रूसी सेना में शामिल होने के लिए भी पंजीकृत कर सकती है। बेलारूस के विदेश मंत्रालय ने ट्वीट किया था कि आज रात नौ बजे, राष्ट्रपति ने फिर से फोन पर बात की। बेलारूसी राष्ट्रपति लुकाशेंको ने वैगनर समूह के नेता के साथ बातचीत के परिणामों के बारे में रूस के राष्ट्रपति को सूचित किया। इसके लिए राष्ट्रपति पुतिन ने उन्हें धन्यवाद भी कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

वैगनर ग्रुप को खत्म करना चाहिए था
रूसी लोकतंत्र के सवाल पर उन्होंने कहा कि रूस असल में लोकतांत्रिक देश नहीं है। आप समझ सकते हैं कि मैं क्या बोलना चाहता हूं। इनकी अपनी तरह की सरकार है। खैर वर्तमान संकट टल गया। भाड़े के सैनिकों को खत्म किया जाना चाहिए था। लेकिन इसका मतलब होता कि रूसी ही रूसी का खून बहाएं, जो पुतिन नहीं चाहते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed