हैदराबाद पहुंचा भारतीय इंजीनियर का शव, WH बोला- कौन किसे पूजेगा, यह उसका अधिकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमलावर से भारतीयों को बचाने के दौरान एक अमेरिकी नागरिक इयान ग्रिलोट भी घायल हो गए थे।
वहीं नस्लीय हिंसा में भारतीय इंजीनियर की मौत के बाद व्हाइट हाउस संवाददाता सीन स्पाइसर ने कहा कि इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है और शुरूआती रिपोर्टें व्यथित करने वाली हैं। उन्होंने कहा, 'अमेरिकी राष्ट्रपति ऐसी किसी भी तरह की हिंसी की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं।'
अमेरिका में बढ़ते घृणा अपराध पर बोलते हुए उन्होंने कहा, 'अमेरिका की स्थापना से ही हम अपने नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं। कौन सा नागरिक किसे पूजेगा, यह उसका अधिकार है, और हम उसकी रक्षा करेंगे।'
उन्होंने आगे कहा कि अमेरिका में किसी को भी अपने धर्म को पालन करने के लिए डरने की जरूरत नहीं है। सभी नागरिक अपनी इच्छा से अपने धर्म को मानने के लिए स्वतंत्र हैं।
हिलेरी क्लिंटन उठाया इंजीनियर श्रीनिवास की हत्या का मुद्दा
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनांड ट्रंप के खिलाफ चुनाव लड़ने वाली दिग्गज राजनेता हिलेरी क्लिंटन ने भारतीय इंजीनियर श्रीनिवास कोचीभोतला की हत्या का मुद्दा उठाते हुए नस्लीय हमले पर ट्रंप से जवाब देने को कहा है। हिलेरी ने श्रीनिवास की पत्नी के लेख को शेयर करते हुए कहा कि ट्रंप को निश्चिततौर पर बढ़ते घृणा अपराध पर बोलना चाहिए।
श्रीनिवास की पत्नी सुनैना दुमाला ने ‘द कनकास सिटी स्टार’ अखबार में ‘विडो ऑफ ओलाथे शूटिंग विक्टिम: आई नीड एन एंसर’ शीर्षक से लिखे लेख में अमेरिका में कैसे घृणा अपराध को रोका जा सकता है, की चर्चा की है।
घृणा अपराध में मारे गए भारतीय इंजीनियर के संदर्भ में क्लिंटन ने ट्वीट किया कि धमकियां और घृणा अपराध लगातार बढ़ रहे हैं, ऐसे में हमें अमेरिकी राष्ट्रपति से कहना चाहिए कि वह अपना काम करें। इस ट्वीट के साथ उन्होंने श्रीनिवास की पत्नी का लेख भी लिंक किया है। इस लेख में सुनैना ने सवाल उठाया है कि क्या अमेरिका में भारतीय सुरक्षित हैं।