{"_id":"58ce9b744f1c1be5431a153b","slug":"indian-delegates-reach-pakistan-for-sindhu-commission-meeting","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंधु जल आयोग की बैठक में भाग लेने भारतीय दल पहुंचा पाक ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सिंधु जल आयोग की बैठक में भाग लेने भारतीय दल पहुंचा पाक
amarujala.com- presented by: रोहित कुमार पोरवाल
Updated Sun, 19 Mar 2017 08:49 PM IST
विज्ञापन
सिंधु नदी
इस्लामाबाद में सोमवार से शुरू हो रही स्थायी सिंधु आयोग (पीआईसी) की बैठक में भाग लेने के लिए 10 सदस्यीय भारतीय प्रतिनिधिमंडल रविवार को पहुंच गया। इस प्रतिनिधिमंडल में भारत के सिंधु जल आयुक्त पीके सक्सेना, विदेश मंत्रालय के अधिकारी और तकनीकी विशेषज्ञ शामिल हैं।
विज्ञापन
सरकार के एक सूत्र ने कहा कि भारत सिंधु जल संधि के तहत परियोजनाओं को लेकर पाकिस्तान की चिंताओं पर चर्चा करने और उनका समाधान करने को सदा तैयार है। सूत्र ने इस बात को दोहराया कि भारत की ओर से 57 साल पुरानी इस संधि के तहत अपने उचित अधिकारों को दोहन करने को लेकर कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
बहरहाल, इस बैठक के एजेंडे को अभी अंतिम रूप नहीं दिया गया है। उरी आतंकी हमले के बाद भारत की ओर से इस संधि पर बातचीत नहीं करने का फैसला करने के छह महीने के बाद यह बैठक होने जा रही है।
विज्ञापन