फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Defence News and Update Predator drone of Indian Navy lease will increase

Defence News: म्यांमार सैन्य नेतृत्व से सीमा शांति को लेकर वार्ता, प्रिडेटर ड्रोन की बढ़ेगी लीज

Sun, 02 Jul 2023 06:27 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Sun, 02 Jul 2023 06:27 AM IST
सार

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, अरमाने ने नेपिडॉ में वरिष्ठ जनरल मिन आंग हलांग से मुलाकात की। वह म्यांमार के रक्षा मंत्री जनरल (सेवानिवृत्त) म्या टून ऊ से भी मिले। वहीं, रक्षा सूत्रों ने बताया कि हम इन दो प्रिडेटर ड्रोन की लीज बढ़ाने की योजना बना रहे हैं। 

विज्ञापन
Indian Defence News and Update Predator drone of Indian Navy lease will increase
भारतीय नौसेना दिवस - फोटो : Social Media

विस्तार

रक्षा सचिव गिरिधर अरमाने ने म्यांमार के शीर्ष सैन्य नेतृत्व के साथ सीमा पर शांति बनाए रखने समेत अन्य सुरक्षा मुद्दों पर बातचीत की है। अरमाने म्यांमार की दो दिन की यात्रा पर गए थे जो शनिवार को खत्म हुई। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, अरमाने ने नेपिडॉ में वरिष्ठ जनरल मिन आंग हलांग से मुलाकात की। वह म्यांमार के रक्षा मंत्री जनरल (सेवानिवृत्त) म्या टून ऊ से भी मिले। साथ ही नौसेना के कमांडर-इन-चीफ एडमिरल मोए आंग और रक्षा उद्योग के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल खान म्यिंट थान के साथ भी बैठकें की। रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा, दौरे से म्यांमार के शीर्ष नेतृत्व के समक्ष भारत की सुरक्षा से जुड़े मामलों को उठाने का मौका मिला। बैठकों के दौरान दोनों पक्षों ने सीमाई इलाकों में शांति बनाए रखने, अवैध सीमा पार आवाजाही और नशीली दवाओं की तस्करी से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। 

विज्ञापन

नौसेना 2020 में लिए गए दो प्रिडेटर ड्रोन की बढ़ाएगी लीज
नौसेना 2020 में लिए गए दो प्रिडेटर ड्रोन की लीज बढ़ाने की योजना बना रही है। ये ड्रोन चीन से लगती सीमा समेत देशभर में निगरानी के लिए 12,000 घंटे से अधिक की उड़ान भर चुके हैं। इन दोनों ड्रोन को चीन के साथ सैन्य गतिरोध के शुरुआती चरण के दौरान नवंबर 2020 में लीज पर आपातकालीन शक्तियों के तहत नौसेना में शामिल किया गया था। तब से नौसेना बड़े पैमाने पर इनका इस्तेमाल कर रही है। रक्षा सूत्रों ने बताया कि हम इन दो प्रिडेटर ड्रोन की लीज बढ़ाने की योजना बना रहे हैं, क्योंकि इस साल के अंत तक अनुबंध खत्म होने वाला है। 

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed