फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Coast Guard team rescue a research vessel of the Government of India

Research Vessel: गोवा और कारवार के बीच फंसे रिसर्च पोत को तटरक्षक बल ने बचाया, आई थी तकनीकी खराबी

Thu, 27 Jul 2023 08:53 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 27 Jul 2023 08:53 PM IST
सार

तटरक्षक बल के डीआईजी केएल अरुण ने गुरुवार को बताया कि रिसर्च पोत ने बुधवार दोपहर करीब तीन बजे खराब होने की जानकारी दी थी। बताया गया था कि पोत में आगे बढ़ने की क्षमता नहीं बची है। साथ ही बिजली भी बंद हो गई है। 
 

विज्ञापन
Indian Coast Guard team rescue a research vessel of the Government of India
research vessel - फोटो : एएनआई

विस्तार

भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ने गुरुवार को अपनी बहादुरी का परिचय देते हुए एक बड़ा हादसा होने से बचा लिया। दरअसल, गुरुवार को राष्ट्रीय समुद्र विज्ञान संस्थान के एक जहाज के इंजन में खराबी आ गई। सूचना मिलते ही, भारतीय तटरक्षक बल ने कर्नाटक में कारवार तट के निकट 36 लोगों को बचा लिया। 

विज्ञापन

आई थी तकनीकी खराबी 
तटरक्षक बल के डीआईजी केएल अरुण ने गुरुवार को बताया कि रिसर्च पोत ने बुधवार दोपहर करीब तीन बजे खराब होने की जानकारी दी थी। बताया गया था कि पोत में आगे बढ़ने की क्षमता नहीं बची है। साथ ही बिजली भी बंद हो गई है।

विज्ञापन


जहाज में आठ वैज्ञानिकों समेत 36 लोग सवार थे
अधिकारी ने बताया कि जहाज में आठ वैज्ञानिकों समेत 36 लोग सवार थे। उन्होंने कहा कि कारवार के निकट जहाज के फंसने का खतरा पैदा हो गया था, जिसके कारण व्यापक रूप से तेल रिसाव हो सकता था जो बड़े हादसे में तब्दील हो सकता था। अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि आरवी सिंधु साधना पोत का इंजन खराब हो गया था और यह तीन समुद्री मील की गति से चल रहा था। जब खतरे का संकेत मिला तो वह जमीन से लगभग 20 समुद्री मील दूर था।

विज्ञापन
विज्ञापन

आठ वैज्ञानिक भी थे सवार
उन्होंने कहा कि स्थिति की गंभीरता को समझते हुए तुरंत जहाज भेजे गए। पहला जहाज शाम पांच बजे तक पहुंच गया था। वहीं, दूसरा रात तक पहुंचा। रिसर्च पोच पर कुल 36 लोग फंस गए थे। इनमें 28 सदस्यीय दल और 8 वैज्ञानिक थे। 

जहाज में कुछ महत्वपूर्ण वैज्ञानिक उपकरण और अनुसंधान डेटा भी था
उन्होंने कहा कि इस जहाज में कुछ महत्वपूर्ण वैज्ञानिक उपकरण और अनुसंधान डेटा भी था। अधिकारी ने कहा कि इस घटना के कारण तेल रिसाव का खतरा भी पैदा हो गया था जिससे समुद्री पर्यावरण में विनाशकारी प्रदूषण हो सकता था। उन्होंने कहा कि इस संबंध में सूचना मिलने के बाद आईसीजी ने बचाव अभियान के लिए एक कुशल दल के साथ अपने अत्याधुनिक पोत को क्षेत्र में भेजा।



अधिकारी ने कहा कि मौसम की विषम परिस्थितियों के बावजूद आईसीजी दल ने जहाज को बचाने के लिए निर्बाध बचाव अभियान चलाया। उन्होंने कहा कि जहाज पर सवार सभी सदस्य सुरक्षित और स्वस्थ हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed