फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Updates Indian Coast Guard Ship located and provided technical assistance to the Indian fishing boat

Updates: बेलेकेरी में फंसी नाव क्रिस्टो री का भारतीय जहाज ने लगाया पता; भारत ने पापुआ न्यू गिनी को भेजी मदद

Wed, 06 Dec 2023 01:26 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 06 Dec 2023 01:26 PM IST
सार

मछली पकड़ने वाली नाव क्रिस्टो री को तकनीकी सहायता प्रदान कर उसे कारवार तक सुरक्षित पहुंचा दिया गया है। जहाज में मौजूद चालक दल के सभी 27 सदस्यों सुरक्षित है।

विज्ञापन
Updates Indian Coast Guard Ship located and provided technical assistance to the Indian fishing boat
Indian Coast Guard Ship Savitribai Phule - फोटो : ANI

विस्तार

गियरबॉक्स टूटने की वजह से कर्नाटक के बेलेकेरी में फंसी मछली पकड़ने वाली नाव क्रिस्टो री का भारतीय तटरक्षक जहाज सावित्रीबाई फुले ने पता लगा लिया गया है। तकनीकी सहायता प्रदान कर उसे कारवार तक सुरक्षित पहुंचा दिया गया है। जहाज में मौजूद चालक दल के सभी 27 सदस्यों सुरक्षित है। 
विज्ञापन

असम का एक पत्रकार उल्फा-आई में हुआ शामिल
असम का एक पत्रकार प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन उल्फा-आई में शामिल हो गया है। इसकी जानकारी मिलने के राज्य में हडकंप मच गया है। पत्रकार ने फेसबुक पर खुद इसकी पुष्टि की है। जानकारी के मुताबिक, परेश बरुआ के नेतृत्व वाले उल्फा-आई में शामिल होने वाले पत्रकार की पहचान बिद्युत महंत के रूप में हुई है। महंत असम के डिब्रूगढ़ जिले के नाहरकटिया के रहने वाले हैं। पत्रकार ने फेसबुक पर एक लंबी पोस्ट के जरिए इस घटनाक्रम की पुष्टि की।

बिद्युत महंत असम के डिब्रूगढ़ जिले के नाहरकटिया में एक स्थानीय असमिया दैनिक के लिए पत्रकार के रूप में काम कर रहे थे। महंत के असम के विद्रोही संगठन में शामिल होने के फैसले से राज्य में हड़कंप मच गया है। उल्लेखनीय है कि हाल के दिनों में असम से उल्फा-आई में शामिल होने वाले युवाओं की संख्या में वृद्धि हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

राजनाथ सिंह तमिलनाडु में बाढ़ के हालात का हवाई सर्वेक्षण करेंगे
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तमिलनाडु में बाढ़ की स्थिति का आकलन करने के लिए गुरुवार को राज्य का दौरा करेंगे। वह मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के साथ बैठक भी करेंगे। केंद्र सरकार के प्रतिनिधि के रूप में तमिलनाडु का दौरा करने वाले राजनाथ सिंह बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। सूत्रों के मुताबिक, राजनाथ सिंह मुख्यमंत्री के साथ बैठक करने के अलावा हालिया बाढ़ से हुए नुकसान का भी जायजा लेंगे। रक्षा मंत्री के दौरे के दौरान केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधिकारी भी उनके साथ रहेंगे।

चेन्नई और उसके आसपास के जिलों में चक्रवात ‘मिगजॉम’ से भारी तबाही होने के दो दिन बाद बुधवार को भी स्थानीय लोगों को जलभराव और बिजली कटौती की समस्या से जूझना पड़ा। स्थानीय एजेंसियों के कर्मचारियों ने राहत और पुनर्वास के प्रयास तेज कर दिए हैं।

विज्ञापन

पापुआ न्यू गिनी में ज्वालामुखी विस्फोट, भारत ने किया मदद का एलान
भारत ने बुधवार को द्वीपीय राष्ट्र पापुआ न्यू गिनी को ज्वालामुखी विस्फोट से हुए नुकसान से निपटने में मदद के लिए तत्काल राहत सहायता के रूप में 10 लाख अमेरिकी डॉलर देने की घोषणा की। पापुआ न्यू गिनी में माउंट उलावुन के एक बड़े ज्वालामुखी विस्फोट के कारण 26,000 से अधिक लोगों की निकासी के साथ उस क्षेत्र में तत्काल मानवीय आवश्यकताएं पैदा हुईं। विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत ने आपदा से हुए नुकसान के लिए पापुआ न्यू गिनी के लोगों के प्रति गहरी सहानुभूति व्यक्त की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed