{"_id":"58ee68a34f1c1bbc7fcf618c","slug":"indian-coast-guard-saved-two-pakistani-commandos","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत ने दिन-रात ऑपरेशन चलाकर बचाई 2 पाकिस्तानी कमांडो की जान","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
भारत ने दिन-रात ऑपरेशन चलाकर बचाई 2 पाकिस्तानी कमांडो की जान
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम
Updated Wed, 12 Apr 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तानी मिलिट्री कोर्ट ने पूर्व भारतीय नौसेना के अधिकारी को मौत की सजा सुनाई तो दोनों देशों के बीच तल्खी ऐसी बढ़ी की संसद से लेकर सड़क तक विरोध सामने आ गया। वहीं इन सबसे अलग भारत ने पाकिस्तान द्वारा मदद मांगने पर हाथ ऐसे बढ़ाया कि मिसाल पेश कर दी।
विज्ञापन
रविवार को पाकिस्तानी मेरीटाइस सिक्योरिटी के कमांडों गहरे समंदर में रास्ता भूल गए और उनकी हाईस्पीड नाव रास्ता भटक गई। इस पाकिस्तानी वोट में 6 कमांडो सवार थे, जिसके बाद पाकिस्तान की एजेंसी ने भारत के कोस्ट गार्ड से अपने कमांडो को बचाने के लिए मदद मांगी।
विज्ञापन
भारत ने तुरंत गुजरात के ओखा क्षेत्र में बचाव अभियान शुरू किया और आखिरकार दो पाकिस्तानी कमांडो की जान बचा ली। बता दें गहरे समंदर में फंसे इन कमांडो की भारतीय मछुआरों ने भी मदद की। कई घंटों तक चले इस ऑपरेशन में दो कमांडो बचा लिए गए, जिसमें से एक की तबियत काफी खराब हो गई थी। बाद में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि इस दौरान बाकी के चार जवानों को नहीं बचाया जा सका। पाकिस्तानी मेरीटाइम सिक्योरिटी एजेंसी ने उनके शव बाद में बरामद किए। भारत की दरियादिली और मदद के लिए पाकिस्तानी मेरीटाइम सिक्योरिटी के डीजी ने भारत को फोन कर मदद के लिए शुक्रिया अदा किया।
विज्ञापन