फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Coast Guard rescues 27 Bangladeshi fishermen pulled them out of sea

Indian Coast Guard: भारतीय तटरक्षक बल ने 27 बांग्लादेशी मछुआरों को बचाया, समुद्र से बाहर निकाला

Sun, 21 Aug 2022 08:50 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 21 Aug 2022 08:50 PM IST
सार

बुधवार को करीब साढ़े ग्यारह बजे तटरक्षक वायु स्टेशन दमन को फंसे हुए मछली पकड़ने वाली तुलसी देवी को बचाव सहायता देने का काम सौंपा गया था, जो 16 अगस्त को कृष्णापुर मछली पकड़ने के बंदरगाह वलसाड से रवाना हुई थी।

विज्ञापन
Indian Coast Guard rescues 27 Bangladeshi fishermen pulled them out of sea
बांग्लादेशी मछुआरों की जान बचाते हुए भारतीय तटरक्षक बल - फोटो : Indian Coast Guard

विस्तार

भारतीय तटरक्षक बल ने रविवार को अपनी जान की परवाह किए बिना तीन अलग-अलग अभियानों में बांग्लादेश के 27 मछुआरों की जान बचायी। तटरक्षक बल के जवानों ने बंगाल की खाड़ी में आज पहले 10 बांग्लादेशी मछुआरों को बचाया। इसके बाद फिर 17 मछुआरों को समुद्र से बाहर निकाला। 
विज्ञापन


भारतीय तटरक्षक बल ने एक ट्वीट में कहा, तटरक्षक जहाज अनमोल ने आज बंगाल की खाड़ी में दस बांग्लादेशी मछुआरों को बचाया। शेष दो लापता बांग्लादेशी मछुआरों की तलाश जारी है। इस काम के लिए जहाजों और विमानों की मदद ली जा रही है। इससे पहले 18 अगस्त को तटरक्षक बल ने दमन से एक चेतक हेलीकॉप्टर के जरिए अभियान शुरू किया था और वलसाड तट से मछली पकड़ने वाली नाव तुलसी देवी के 14 मछुआरों को बचाया था। 
विज्ञापन


बचाव अभियान 17 अगस्त को शुरू हुआ था
रिपोर्ट के मुताबिक, इससे पहले बुधवार को करीब साढ़े ग्यारह बजे तटरक्षक वायु स्टेशन दमन को फंसे हुए मछली पकड़ने वाली तुलसी देवी को बचाव सहायता देने का काम सौंपा गया था, जो 16 अगस्त को कृष्णापुर मछली पकड़ने के बंदरगाह वलसाड से रवाना हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन




खराब मौसम और कठिन परिस्थितियों के बीच जवानों ने बचाव अभियान चलाया। इस दौरान जवानों को समुद्र से उठ रहीं लहरों का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन जवानों ने अपने हौंसले से बंगाल की खाड़ी में फंसे मछुआरों को बचा लिया। मछुआरों को सफलतापूर्वक बाहर निकाला गया। फिर उन्हें तटरक्षक वायु स्टेशन दमन ले जाया गया। यहां उन्हें प्रारंभिक चिकित्सा उपचार दिया गया। इसके बाद मछुआरों को उनके परिजनों तक पहुंचा दिया गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed