फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Coast Guard intercepted three suspected boats carrying AK47 rifles and Heroin

तटरक्षक बल का अभियान: तीन संदिग्ध नावों से मिलीं पांच एके-47, कारतूस और 300 किलो हेरोइन

Thu, 18 Mar 2021 10:09 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 18 Mar 2021 10:09 PM IST
विज्ञापन
Indian Coast Guard intercepted three suspected boats carrying AK47 rifles and Heroin
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Twitter

भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ने एक अभियान के तहत तीन संदिग्ध नावों को पकड़ा है। इन नावों से भारी मात्रा में हथियार और नशीला पदार्थ बरामद हुआ है। आईसीजी ने गुरुवार को एक बयान में कहा, 'एक हवाई-समुद्री अभियान में, आईसीजी ने मिनिकॉय आइलैंड के पास तीन संदिग्ध नावों का पता लगाया गया था। इन नावों में पांच एके-47 राइफल, 1000 राउंड जिंदा कारतूस और 300 किलो हेरोइन थी। नावों को आगे की कार्रवाई के लिए नजदीकी बंदरगाह पर ले जाया जा रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ने बृहस्पतिवार को लक्षद्वीप के मिनिकॉय द्वीप के पास तीन संदिग्ध नौकाओं को रोका, जिसमें 1000 कारतूसों के साथ 300 किलोग्राम हेरोइन और पांच एके-47 राइफलें थीं। आईसीजी ने ट्विटर पर कहा कि इन नौकाओं को आगे की जांच के लिए निकटतम बंदरगाह पर ले जाया जा रहा है।
विज्ञापन


बल ने ट्वीट किया कि आईसीजी ने तेज समुद्री हवा के बीच चलाए गए एक समन्वित अभियान में, मिनिकॉय द्वीप से तीन संदिग्ध नौकाओं को रोका जिसमें 1,000 कारतूस और 300 किलोग्राम हेरोइन के साथ पांच एके-47 राइफलें थीं। नौकाओं को आगे की संयुक्त जांच के लिए निकटतम बंदरगाह तक ले जाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed