फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Coast Guard has detained an Indonesian vessel with Iranian crew off the coast of Dwarka

भारतीय तटरक्षक ने पकड़ा संदिग्ध इंडोनेशियाई पोत, ईरानी चालक दल भी हिरासत में

Sat, 08 Jun 2019 01:02 PM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Nilesh Kumar Updated Sat, 08 Jun 2019 01:02 PM IST
विज्ञापन
Indian Coast Guard has detained an Indonesian vessel with Iranian crew off the coast of Dwarka
इंडियन कोस्ट गार्ड शिप वरुण(File Photo)

भारतीय तटरक्षक बल ने गुजरात के द्वारका तट से एक संदिग्ध इंडोनेशियाई पोत को पकड़ा है। सुरक्षा बलों ने ईरानी चालक दल को भी हिरासत में लिया है। पोत पर कुछ संदिग्ध सामान देखे गए थे, जिसकी जांच चल रही है। चालक दल का कहना है कि पोत कुवैत ले जाया जा रहा था। 

विज्ञापन

 



गुजरात में समुद्री तटों पर अक्सर संदिग्ध गतिविधियां देखी जाती हैं, जिन पर भारतीय तटरक्षक कार्रवाई करते रहे हैं। पिछले महीने भारतीय तटरक्षक बलों ने कच्छ के जखौ बंदरगाह से 600 करोड़ रुपये के ड्रग्स सहित छह पाकिस्तानी नागरिकों को गिरफ्तार किया था। समुद्र में तटरक्षक बलों की यह बड़ी कार्रवाई बताई गई थी। यह ड्रग्स पाकिस्तान से भारत लाया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


तटरक्षक बलों ने 100 किलो हेरोइन पकड़ी थी और अलमदीना नामक बोट को अपने कब्जे में ले लिया था। पूछताछ में बोट पर सवार छह पाकिस्तानी क्रू ने बताया था कि वे करांची के हार्बर से भारत आने के लिए रवाना हुए थे। भारतीय तटरक्षक बल के अतिरिक्त निदेशक जनरल वीएसआर मूर्थि के अनुसार, भारतीय तटरक्षक की इस वर्ष की यह दूसरी सबसे बड़ी कार्रवाई थी। पहली घटना मार्च में हुई थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed