वतन लौटे मौलवी, कहा- पाक अख़बार ने हमें बताया रॉ एजेंट, स्वामी बोले- ये हैं गद्दार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गायब चल रहे भारत के दो मौलवियों की पाकिस्तान से स्वदेश वापसी के बाद सियासत और तेज हो गई है। बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने एक बयान देकर मामले को और गरमा दिया है। स्वामी ने कहा है कि उनके विश्वस्त सूत्रों से पता चला है कि दोनों मौलवी देश विरोधी गतिविधियों में शामिल थे।
#WATCH Subramanian Swamy says he has independent information that Indian clerics who went missing in Pakistan were working against country. pic.twitter.com/rFyWWImURp
— ANI (@ANI_news) March 20, 2017विज्ञापन
इससे पहले पाकिस्तान में लापता होने के चलते सुर्खियों में आए दोनों मौलवी सोमवार को भारत लौटे। एएनआई के मुताबिक मौलवी नाजीम निजामी ने कहा कि एक पाकिस्तानी अखबार उमामत ने उनकी फोटो के साथ झूठी खबर छापी थी कि हम 'रॉ' के जासूस हैं। इसी वजह से उन्हें हिरासत में ले लिया गया था।
There is a newspaper Ummat (in Pakistan) which has printed false statements (of the two clerics being RAW spies) and photos: Nazim Nizami pic.twitter.com/bFM87q5YOp
— ANI (@ANI_news) March 20, 2017
बता दें कि हजरत निजामुद्दीन के दोनों मौलवियों को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसियों ने अपनी हिरासत में ले रखा था। ऐसा माना जा रहा है कि वे जल्द ही अपने परिवार के साथ विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मुलाकात करेंगे।
Delhi: The two Hazrat Nizamuddin clerics who had gone missing in Pakistan, return to India pic.twitter.com/Yf4teR2k73
— ANI (@ANI_news) March 20, 2017
बता दें कि दोनों मौलवियों के गायब होने पर सियासी माहौल गरमा गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए मोदी सरकार ने पाकिस्तान सरकार के सामने यह मुद्दा उठाया। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट करके कहा कि इसके पीछे आईएसआई का हाथ हो सकता है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक निजामुद्दीन दरगाह के गद्दीनशीं आसिफ निजामी और नाजिम निजामी बुधवार को लाहौर में मशहूर दाता दरबार गए थे और फिर वहां से कराची के लिए फ्लाइट ली थी।
The two Sufi clerics who will return from Pakistan and their families to meet EAM Sushma Swaraj today (file pic) pic.twitter.com/O5OmrELkyQ
— ANI (@ANI_news) March 20, 2017
दोनों को लाहौर एयरपोर्ट पर रोका
उनके परिवार के मुताबिक आसिफ को कराची जाने की इजाजत दे दी गई लेकिन अधूरे यात्रा कागजातों की वजह से नाजिम को लाहौर एयरपोर्ट पर रोक लिया गया। एक सूत्र के मुताबिक इसके बाद नाजिम लाहौर एयरपोर्ट से गायब हो गए जबकि आसिफ कराची एयरपोर्ट पहुंचने के बाद लापता हैं।
भारत सरकार ने तुरंत यह मामला दिल्ली में पाकिस्तान सरकार के सामने उठाया और इस्लामाबाद में भारतीय मिशन के जरिये भी इसकी चर्चा की। गौरतलब है कि आसिफ और नाजिम निजामी लाहौर में प्रसिद्ध दाता दरबार की यात्रा करने से पहले 8 मार्च को कराची अपने रिश्तेदारों से मिलने गए थे। निजामुद्दीन दरगाह और दाता दरबार के गद्दीनशीं के एक दूसरे के यहां यात्रा की पुरानी परंपरा रही है।