{"_id":"630f8d8d43f60450545d824f","slug":"indian-chinese-army-division-commander-level-meeting-held-to-discuss-routine-matters-lac-in-the-ladakh-sector","type":"story","status":"publish","title_hn":"India China Tension: भारत-चीन के बीच डिवीजन कमांडर स्तर की वार्ता, LAC पर शांति बनाए रखने पर चर्चा हुई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
India China Tension: भारत-चीन के बीच डिवीजन कमांडर स्तर की वार्ता, LAC पर शांति बनाए रखने पर चर्चा हुई
Wed, 31 Aug 2022 10:08 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Wed, 31 Aug 2022 10:08 PM IST
सार
रक्षा सूत्रों के मुताबिक, लद्दाख सेक्टर में वास्तविक रेखा पर शांति बनाए रखने से संबंधित नियमित मामलों पर चर्चा के लिए आज एक भारतीय सेना और चीनी सेना डिवीजन कमांडर स्तर की बैठक हुई।
विज्ञापन
भारत-चीन सीमा विवाद
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (LAC) पर भारत और चीन की सेना ने एक बार फिर बातचीत की है। बताया जा रहा है कि यह वार्ता डिवीजन कमांडर स्तर पर हुई है। रक्षा सूत्रों के मुताबिक, लद्दाख सेक्टर में वास्तविक रेखा पर शांति बनाए रखने से संबंधित नियमित मामलों पर चर्चा के लिए आज एक भारतीय सेना और चीनी सेना डिवीजन कमांडर स्तर की बैठक हुई।
विज्ञापन
मामले से जुड़े सूत्रों ने बताया कि शांति बनाए रखने और सीमा प्रबंधन के मुद्दों पर चर्चा के लिए विभिन्न स्तरों पर नियमित रूप से ऐसी बैठकें आयोजित की जाती हैं। बैठक ऐसे वक्त हुई है, जब दावा किया जा रहा है कि चीनी पीएलए ने क्षेत्र में अपने सैन्य बुनियादी ढांचे और कनेक्टिविटी को और उन्नत करने के लिए एलएसी के आसपास भारी निर्माण गतिविधियों को जारी रखा है।
विज्ञापन
वार्ता के दौरान भारतीय और चीनी पक्षों ने डिवीजन कमांडरों के नेतृत्व में डीबीओ सेक्टर और अन्य क्षेत्रों में शांति से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की। इससे पहले भारत और चीन ने हाल ही में चीनी वायु सेना द्वारा हवाई क्षेत्र के उल्लंघन को देखते हुए चुशुल सेक्टर में बातचीत की थी, जहां भारत ने चीन को किसी भी दुस्साहस के खिलाफ चेतावनी दी। मामले से जुड़े सूत्रों ने बताया कि भारतीय वायु सेना ने चीनी वायु सेना के लड़ाकू विमानों से बहुत सख्ती से निपटा है और उनके उकसावे पर त्वरित प्रतिक्रिया के लिए भी तैयार है।
विज्ञापन