{"_id":"59e508df4f1c1bcc538b7bcf","slug":"indian-cargo-ship-emerald-star-sinks-off-japan-16-rescued-and-10-crew-members-still-missing-says-eam","type":"story","status":"publish","title_hn":"जापानः ओकीनावा में डूबे कार्गो जहाज पर विदेश मंत्री का बयान, 10 भारतीय अभी भी लापता","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
जापानः ओकीनावा में डूबे कार्गो जहाज पर विदेश मंत्री का बयान, 10 भारतीय अभी भी लापता
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 17 Oct 2017 05:35 AM IST
विज्ञापन
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार को जापान के निकट ओकीनावा द्वीप में डूबे कार्गो जहाज पर भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने रविवार को बयान देते हुए स्पष्ट किया कि हादसे का शिकार हुए 26 भारतीयों में से 16 को रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान बचा लिया गया जबकि 10 भारतीय अभी भी लापता हैं।
विज्ञापन
उन्होंने ट्वीट कर बताया कि भारतीयों की खोज के लिए भारतीय नौसेना का जहाज पी-81 मनीला पहुंच चुका है। इसके साथ ही विदेश मंत्री ने यह भी बताया कि उन्हें जापान स्थित भारतीय दूतावास ने सूचना दी है कि खोज अभियान में जापानी तटरक्षक बल का एक हेलीकाप्टर और दो गश्ती जहाज लापता भारतीयों की तलाश में जुटे हैं।
विज्ञापन
There were 26 Indians on board the ship Emerald Star. Amongst them 16 have been rescued and 10 are still missing. /1
— Sushma Swaraj (@SushmaSwaraj) October 16, 2017
विज्ञापन