यौन शोषण के आरोप में भारतीय एथलीट अमेरिका में गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर के स्नोशू एथलीट को अमेरिका में एक नाबालिग लड़की के साथ यौन शोषण के मामले में गिरफ्तार किया गया है। 24 साल के तनवीर को न्यूयॉर्क की सारानैक जेल में रखा गया है। जहां वो 2017 में होने वाले स्नोशू चैंपियनशिप में हिस्सा लेने वाले थे।
शुरूआत में हुसैन को अमेरिका का वीजा पाने के लिए भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। बाद में ट्रैवल कंपनियों और अमेरिकी सीनेटर्स की मदद से उन्हें वीजा मिल गया। हुसैन के वकील ने उनके लिए नॉट गिल्टी याचिका दायर की है।
सारानैक लेक पुलिस के मुताबिक मामला सोमवार का है। हुसैन ने एक नाबालिग बच्चे के साथ खराब हरकत की। उन पर आरोप है कि उन्होंने 12 साल की एक नाबालिग बच्ची को जबरन किस किया।
ऐसे मिल पाया एथलीट को अमेरिका का वीजा
हुसैन के वकील के मुताबिक पीड़ित बच्ची और उनके परिवार ने उनके खिलाफ शिकायत दी, जिसके बाद हुसैन को गिरफ्तार कर लिया गया।
हुसैन कई कार्यकर्ताओं की पैरवी के बाद अमेरिका पहुंचे थे, इनमें सेरेंक शहर के मेयर भी शामिल हैं। सेरेंक लेक मिडल स्कूल के एक बच्चे ने भी सीनेटर को पत्र लिखकर एथलीट को वीजा देने की मांग की थी।
इसके बाद हुसैने ने वीजा के लिए दोबारा आवेदन किया और दिल्ली में मौजूद अमेरिकी दूतावास ने उनके वीजा पर मुहर लगा दी।