फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Army tops in procurement on Government e marketplace GeM

Indian Army: सेना को केंद्र का सर्वश्रेष्ठ संगठन घोषित किया गया, ‘जीईएम’ पर खरीद के मामले में रही सबसे आगे

Mon, 26 Jun 2023 11:04 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 26 Jun 2023 11:04 PM IST
सार

सरकारी ई-मार्केटप्लेस (जीईएम) पर खरीद के मामले में भारतीय सेना ने कमाल कर दिया है। दरअसल, भारतीय सेना को वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए सरकारी ई-मार्केटप्लेस (जीईएम) पर खरीद के लिए केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में शीर्ष संगठन के रूप में चुना गया है।

विज्ञापन
Indian Army tops in procurement on Government e marketplace GeM
indian army - फोटो : PTI

विस्तार

सरकारी ई-मार्केटप्लेस (जीईएम) पर खरीद के मामले में भारतीय सेना ने कमाल कर दिया है। दरअसल, भारतीय सेना को वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए सरकारी ई-मार्केटप्लेस (जीईएम) पर खरीद के लिए केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में शीर्ष संगठन के रूप में चुना गया है।

विज्ञापन


मामले से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि लगभग 16,000 खरीदार GeM पर पंजीकृत हैं। हर महीने औसतन 60,000-80,000 लेनदेन होते हैं। उन्होंने कहा कि 2022-23 में मार्च में अधिकतम दो लाख तक लेनदेन हुए। उप सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल एमवी सुचिन्द्र कुमार ने सोमवार को सेना की ओर से पुरस्कार प्राप्त किया। सेना ने ट्विटर पर यह जानकारी साझा की।
विज्ञापन


इससे पहले एक अन्य ट्वीट में सेना ने कहा था कि उसे वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए GeM पर खरीद के लिए रक्षा मंत्रालय में सर्वश्रेष्ठ संगठन चुना गया है। बाद में कैप्शन को अपडेट करते हुए एक और ट्वीट किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सभी संस्थाओं के ठोस प्रयासों से खरीद में तेजी आई है। कई चुनौतियों के बावजूद सेना ने शीर्ष स्थान हासिल किया है। इनमें दूरदराज के इलाकों में रुक-रुक कर इंटरनेट का चलना शामिल है। अधिकारी ने बताया कि वित्त वर्ष 2023-24 के लिए खरीद लक्ष्य 10,000 करोड़ रुपये तय किया गया है। इसके अधिकतम 15,000 करोड़ रुपये तक पहुंचने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed